फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Retaliation on Congress: Medical Minister Sarang said - Congress only knows how to leg, is not giving any opinion even after asking for suggestions on the budget

कांग्रेस पर पलटवार: चिकित्सा शिक्षा मंत्री सारंग ने कहा- कांग्रेस सिर्फ टांग अड़ाना जानती है, बजट पर सुझाव मांगने पर भी नहीं दे रहे कोई राय

Thu, 03 Feb 2022 01:40 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 03 Feb 2022 01:40 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर पलटवार किया है। कांग्रेस पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नकारात्मकता की राजनीति करती है। 

विज्ञापन
Retaliation on Congress: Medical Minister Sarang said - Congress only knows how to leg, is not giving any opinion even after asking for suggestions on the budget
Bhopal: मप्र के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर पलटवार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एक दिन पहले ही कांग्रेस कार्यालय में जीतू पटवारी और अन्य कांग्रेसियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। गुरुवार को मध्य प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर पलटवार किए। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सभी से बजट के लिए राय मांगी है। मुख्यमंत्री जी ने नवाचार किया और आम जनता से सुझाव मांगे, लोगों ने सुझाव दिए भी हैं। कांग्रेस के विधायक अपने आप को जनता से ऊपर समझते हैं। कांग्रेस के एक भी विधायक ने एक भी सुझाव बजट के लिए नहीं दिए। अगर वो सकारात्मक राजनीति करते हैं तो सुझाव देना चाहिए। पर कांग्रेस सिर्फ कामों में टांग अड़ाना जानती है।
विज्ञापन


प्रदेश में गोवंश पर शुरू हुई सियासत पर बोले मंत्री सांरग ने कहा कि कांग्रेस को हर मुद्दे पर राजनीति करना है। गौमाता के संरक्षण की कांग्रेस किस मुंह से बात करते हैं। कांग्रेस नेता खुलेआम गौ मांस खाने की वकालत करते हैं। कांग्रेस हमेशा गौवंश में खिलाफ रहे हैं। कांग्रेस नेता गौ मांस खाने वालों का संरक्षण करते हैं। 
विज्ञापन


एक्सपर्ट की सलाह पर ले रहे निर्णय
मुख्यमंत्री जी ने निर्देशित किया है कि अब आंगनबाड़ी भी खोली  जाएंगी। आंगनबाड़ी में जो बच्चे आते हैं उनके सर्वांगीण विकास और उनके स्वास्थ्य के लिए यह बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह पर निर्णय लिए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी को लिया आड़े हाथ
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए सारंग ने कहा कि राहुल जी चुनावी राज्यों में जा नहीं रहे। वो छत्तीसगढ़ जा रहे हैं। उसके पीछे की वजह है कि वो भूपेश बघेल से हिसाब लेने जा रहे हैं कि 10 जनपथ में इतना पहुंचना चाहिए था, कितना पहुंचा। जैसे मालिक और सीईओ हिसाब करते हैं, वैसे ही अकाउंट मिलाने राहुल जी छत्तीसगढ़ जा रहे हैं। राहुल जी मप्र आएं उनका स्वागत है। उन्हें बताना होगा कि चुनाव के समय आपने कहा था  कि सरकार आने पर किसानों का कर्ज माफ होगा, 15 महीने सरकार रही। राहुलजी-कमलनाथजी कोई एक किसान बता दें जिसका दो लाख रुपये का कर्ज माफ हुआ हो। युवाओं से रोजगार भत्ता देने की बात की थी, क्या दिया। बाबा महाकाल भी चुनाव के समय ही याद आए थे। 


कोरोना के आंकड़े बताए
प्रदेश में बीते 24 घंटे में 80 हजार 530 टेस्ट किए गए, जिसमें लगभग 7 हजार 430 पॉजिटिव केस मिले हैं। अब मप्र में लगभग 52 हजार एक्टिव केस हैं। पॉजिटिविटी रेट घट रहा है यह एक अच्छा संकेत है। 99 प्रतिशत मरीज़ घर पर ही ठीक हो रहे हैं। यह वैक्सीन का ही सुखद परिणाम है। हमने 11 करोड़ वैक्सीन के प्रदेश में लगा दी है... सीएम शिवराज कोरोना की समीक्षा लगातार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed