{"_id":"63f37ad48f838513ae0682d2","slug":"removed-mandsaur-collector-gautam-singh-dilip-yadav-will-be-the-new-collector-2023-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: विकास यात्रा की पहली गाज मंदसौर कलेक्टर पर गिरी, दिलीप यादव होंगे नए कलेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: विकास यात्रा की पहली गाज मंदसौर कलेक्टर पर गिरी, दिलीप यादव होंगे नए कलेक्टर
Mon, 20 Feb 2023 07:21 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Mon, 20 Feb 2023 07:21 PM IST
सार
मध्यप्रदेश शासन ने सोमवार को मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह को हटा दिया। उनकी जगह दिलीप कुमार यादव नए कलेक्टर होंगे। बताया जाता है कि विकास यात्रा के दौरान जनप्रतिनिधियों से कलेक्टर तालमेल नहीं बिठा सके।
विज्ञापन
दिलीप कुमार यादव मंदसौर के नए कलेक्टर होंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश सरकार 5 फरवरी से विकास यात्राएं निकाल रही है। इसमें जनता तक सरकार की योजनाओं को पहुंचाने के साथ ही हितग्राहियों की सूची भी बनाई जा रही है। जो लोग सरकारी योजनाओं से बाहर रह गए हैं, उन्हें भी लाभ दिलाया जा रहा है। मंदसौर में विकास यात्रा के दौरान कलेक्टर गौतम सिंह का जनप्रतिनिधियों से तालमेल नहीं बैठ पाया। नतीजा यह हुआ कि उन्हें हटाकर उनकी जगह भोपाल में पदस्त दिलीप कुमार यादव को मंदसौर कलेक्टर नियुक्त किया गया है।
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर को हटाने के पीछे सांसद सुधीर गुप्ता और मंत्री हरदीप सिंह डंग के साथ-साथ मंत्री जगदीश देवड़ा से तालमेल नहीं होना बताया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विकास यात्रा के दौरान कलेक्टर और जनप्रतिनिधियों में कहासुनी भी हुई थी। इसके बाद सांसद और मंत्री ने कलेक्टर के प्रति अपनी नाराजगी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया था। सोमवार सुबह से ही चर्चा थी कि गौतम सिंह को हटा दिया है, लेकिन आदेश शाम को आया।
पहले भी गई थी शिकायतें
कलेक्टर गौतम सिंह की शिकायतें पहले भी जनप्रतिनिधियों ने भोपाल तक पहुंचाई थी। मामला आपसी सामंजस्य न होने की वजह से बढ़ रहा था। इस बार सांसद सुधीर गुप्ता के साथ मंत्री हरदीप सिंह डंग और जगदीश देवड़ा भी खड़े थे। तीनों के निशाने पर कलेक्टर आ गए थे। हालांकि, कलेक्टर के इस तबादले को हर कोई सामान्य प्रक्रिया बता रहा है।