{"_id":"63fc94b0287d3f795307ad1c","slug":"relative-called-outside-the-house-and-fraudulently-attacked-him-with-a-sharp-weapon-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रिश्तेदार ने घर के बाहर बुलाकर धोखे से धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर हालत में किया गया भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रिश्तेदार ने घर के बाहर बुलाकर धोखे से धारदार हथियार से किया हमला, गंभीर हालत में किया गया भर्ती
Mon, 27 Feb 2023 05:02 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 27 Feb 2023 05:02 PM IST
सार
दमोह के हिंडोलिया में एक युवक पर उसके ही कुछ रिश्तेदारों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
दमोह जिला अस्पताल (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के करैया फाटक गांव में रहने वाले एक युवक पर उसके ही रिश्तेदार ने धोखे से घर के बाहर बुलाकर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घायल को गंभीर हालत में उसकी पत्नी जिला अस्पताल लेकर पहुंची है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल ईश्वरदास की पत्नी ने बताया कि वह घर में रोटी सेक रही थी, पति घर में ही कुछ काम कर रहे थे, तभी उसके रिश्तेदार प्रेम और जीतू अपने कुछ साथियों के साथ घर पर पहुंचे और मेरे पति को आवाज लगाकर घर के बाहर बुलाया। मेरे पति को नहीं पता था कि आरोपी उन पर हमला करने वाले हैं। पति जैसे ही घर के बाहर पहुंचे, तो आरोपियों ने धारदार हथियार से उन पर हमला करके घायल कर दिया।
जब पति के चिल्लाने की आवाज सुनी तो मैं दौड़ कर बाहर पहुंची और देखा तो मेरे पति खून से लथपथ जमीन पर पड़े थे। मैंने अपने परिवार के अन्य सदस्यों को बुलाया और पति को अस्पताल लेकर आए। पत्नी ने बताया कि मैंने भागते हुए आरोपियों को देखा है, जिसमें से दो के नाम मुझे पता है, बाकी को मैं नहीं जानती। जिला अस्पताल में महिला के पति का इलाज चल रहा है अस्पताल चौकी पुलिस ने हिंडोरिया थाना पुलिस को घटना की सूचना दे दी है, ताकि घायल के बयान दर्ज हो सकें।