फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   reason is revealed, why sc-st written on chests of dalit constables

... इसलिए लिखा गया था अभ्यर्थियों के सीने पर 'एससी-एसटी', NHRC ने भेजा एमपी सरकार को नोटिस

Tue, 01 May 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
reason is revealed, why sc-st written on chests of dalit constables

मध्यप्रदेश में कॉन्सटेबल भर्ती के दौरान स्वास्थ्य परीक्षण के समय चयनित उम्मीदवारों के सीने पर 'एससी-एसटी' लिखा गया था। इसके बाद इस बात का विरोध किया जाने लगा। अब राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।

विज्ञापन

 


हालांकि, धार के सीएमएचओ डॉ. आरसी पनिका ने दावा किया है कि ये अल्फाबेट अस्पताल के ही किसी अधिकारी ने लिखे हैं। उन्होंने प्राथमिक जांच के आधार पर ये बात बताई। लेकिन उन्हें यह नहीं पता कि अधिकारी ने ऐसा किसके कहने पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमएचओ ने आगे कहा कि इस मामले की जांच डॉ. केसी शुक्ला और डॉ. एस पटेल को सौंपी गई है। प्राथमिक जांच में खुलासा हुआ है कि दीपक नाम के अधिकारी ने ऐसा किया है। इसके अलावा सिविल सर्जन एसके खरे ने बताया कि एससी-एसटी कोई एक जाति ना होकर एक पूरा समूह है। उन्होंने कहा ये दिखाने का उद्देश्य जाति दिखाना नहीं बल्कि आरक्षित वर्ग दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।


वहीं एसपी बीरेंद्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है। प्रथम जांच में यह सामने आया है कि वहां मेडिकल चेकअप वाले अभ्यर्थियों की संख्या अधिक थी जिस कारण ऐसा किया गया होगा। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों के सीने पर ऐसा कुछ लिखना ठीक नहीं है। मामले की जांच होने के बाद जो रिपोर्ट सामने आएगी उसी के आधार पर कुछ कहा जा सकता है। मामले पर जांच कार्य में जुटे डॉ. शुक्ला के मुताबिक अभी जांच चल रही है। सोमवार को अवकाश था इसलिए मंगलवार से जांच शुरू होगी। जांच के बाद ही कुछ कह सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed