फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two youths from Rajasthan arrested on Mhow-Neemuch highway for drug trafficking, 100 kg of poppy husk seized

Ratlam Crime: रतलाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कार से 100 किलो डोडाचूरा जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Mon, 08 Jun 2026 06:09 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 08 Jun 2026 06:09 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Rajasthan arrested on Mhow-Neemuch highway for drug trafficking, 100 kg of poppy husk seized
आरोपी - फोटो : अमर उजाला

मादक पदार्थों की तस्करी करने वालों के खिलाफ रतलाम पुलिस लगातार अभियान चला रही है, लेकिन तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर अवैध कारोबार से बाज नहीं आ रहे हैं। चार दिन पहले जावरा पुलिस ने बीड़ी के कार्टून में छिपाकर 56 किलो 340 ग्राम डोडाचूरा ले जा रहे नीमच जिले के एक युवक को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन


अब 8 और 9 जून 2026 की दरमियानी रात रिंगनोद पुलिस ने महू-नीमच हाईवे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से 100 किलो डोडाचूरा बरामद किया है। पुलिस ने राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के दो युवकों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन

एसपी अमित कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर से सूचना मिली थी कि कार क्रमांक एमपी-09/सीएम-4775 में डोडाचूरा से भरे बोरे लेकर दो व्यक्ति मंदसौर की ओर से माननखेड़ा होते हुए जावरा जा रहे हैं। सूचना पर माननखेड़ा चौकी प्रभारी राजेश मालवीय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हाईवे पर नाकाबंदी की। संदिग्ध कार को रोककर तलाशी लेने पर उसमें 100 किलो डोडाचूरा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जन्म के दो दिन बाद मासूम को पत्थरों से बांधकर नदी में फेंका, नदी में तैरता मिला नवजात का शव

पुलिस ने डोडाचूरा और कार जब्त कर आरोपी 36 वर्षीय सुनील मालवीय निवासी गोपालगंज, जिला प्रतापगढ़ तथा इलियास खान उर्फ गुड्डू निवासी नौगांव, थाना अरनोद, जिला प्रतापगढ़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed