{"_id":"67cc5a5700a7c8b9bd03390c","slug":"three-pairs-of-holi-and-summer-special-trains-will-run-through-ratlam-division-ratlam-news-c-1-1-noi1351-2706022-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: तीन जोड़ी होली और समर स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जानिए कब कर सकेंगे यात्रा, कहां-कहां होगा स्टॉपेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: तीन जोड़ी होली और समर स्पेशल ट्रेन चलेंगी, जानिए कब कर सकेंगे यात्रा, कहां-कहां होगा स्टॉपेज
Sun, 09 Mar 2025 09:01 AM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 09:01 AM IST
सार
Special Trains: होली के त्योहार और गर्मियों की छुट्टियों को लेकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों की शुरुआत की जा रही है। जानिए, यह ट्रेनें कब चलेंगी और कहां-कहां रुकेंगे।
विज्ञापन
रतलाम रेल मंडल कार्यालय
विस्तार
होली और गर्मियों की छुट्टी के कारण ट्रेनों में खचाखच भीड़ है। लोगों को आने जाने के लिए टिकट नहीं मिल रहा है। इस कारण लोग परेशान हो रहे हैं। ऐसे में यात्रियों की भीड़ को समायोजित करने के लिए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का विभिन्न स्टेशनों से विशेष किराए पर संचालन किया जाएगा। रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि
1. ट्रेन संख्या 04726/04725 हडपसर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल (08 फेरे)
2. ट्रेन संख्या 09651/09652 उदयपुर - पटना स्पेशल (06 फेरे)
3. ट्रेन संख्या 09623/09624 उदयपुर - फारबिसगंज स्पेशल (04 फेरे)
अधिक जानकारी के लिए यह करें
उपर्युक्त ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। यात्री ट्रेन के स्टॉपेज, समय और कोच की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर ले सकते हैं।
विज्ञापन
1. ट्रेन संख्या 04726/04725 हडपसर-हिसार सुपरफास्ट स्पेशल (08 फेरे)
- ट्रेन संख्या 04726 हडपसर हिसार सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार, 10 मार्च 2025 से 31 मार्च तक हडपसर से 17.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के रतलाम जंक्शन (06.45/06.55 मंगलवार) और नागदा जंक्शन (07.48/07.50 मंगलवार) होते हुए अगले दिन 22.25 बजे हिसार पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 04725 हिसार हडपसर सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 09 मार्च 2025 से 30 मार्च 2025 तक हिसार से 05.50 बजे प्रस्थान कर नागदा (20.18/20.20 रविवार) और रतलाम जंक्शन (21.00/21.10 रविवार) होते हुए अगले दिन 10.45 बजे हडपसर पहुंचेगी।
- स्टॉपेज: पुणे, चिंचवड, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, उधना, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, रींगस, सीकर, नवलगढ़, झुंझुनू, चिरावा, लोहारू और सादुलपुर।
- कोच: एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे।
विज्ञापन
विज्ञापन
2. ट्रेन संख्या 09651/09652 उदयपुर - पटना स्पेशल (06 फेरे)
- ट्रेन संख्या 09651 उदयपुर पटना स्पेशल मंगलवार, 11 मार्च 2025 से 25 मार्च 2025 तक उदयपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चंदेरिया (01.10/01.12 बुधवार) होते हुए गुरुवार 03.30 बजे पटना पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 09652 पटना उदयपुर स्पेशल गुरुवार, 13 मार्च 2025 से 27 मार्च 2025 तक पटना से 06.00 बजे प्रस्थान कर चंदेरिया (09.40/09.42 शुक्रवार) होते हुए शुक्रवार 12.20 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
- स्टॉपेज: राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, मदार, किशनगढ़, जयपुर, दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा, आगरा फोर्ट, टूडला, इटावा, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज, मिर्जापुर, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा और दानापुर।
- कोच: एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे।
3. ट्रेन संख्या 09623/09624 उदयपुर - फारबिसगंज स्पेशल (04 फेरे)
- ट्रेन संख्या 09623 उदयपुर - फारबिसगंज स्पेशल मंगलवार, 11 मार्च 2025 से 18 मार्च 2025 तक उदयपुर से 16.05 बजे प्रस्थान कर रतलाम मंडल के चंदेरिया (18.10/18.12 मंगलवार) होते हुए गुरुवार 05.30 बजे फारबिसगंज पहुंचेगी।
- ट्रेन संख्या 09624 फारबिसगंज - उदयपुर स्पेशल गुरुवार, 13 मार्च 2025 से 20 मार्च 2025 तक फारबिसगंज से 09.00 बजे प्रस्थान कर चंदेरिया (21.00/21.02 शुक्रवार) होते हुए शनिवार 00.40 बजे उदयपुर पहुंचेगी।
- स्टॉपेज: राणा प्रताप नगर, मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह आगरा, टूडला, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर, बरौनी, बेगूसराय, खगरिया, नौगछिया, कटिहार, पूर्णिया, अररिया कोर्ट और अररिया।
- कोच: एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, एसी 3-टियर इकोनॉमी, स्लीपर क्लास और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे।
अधिक जानकारी के लिए यह करें
उपर्युक्त ट्रेनें विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाई जाएंगी। यात्री ट्रेन के स्टॉपेज, समय और कोच की विस्तृत जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर ले सकते हैं।
