फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Two Held Smuggling Spurious Liquor, Rajasthan Vehicle Theft Gang Busted; Six Stolen Bikes Recovered

रतलाम: कच्ची शराब की तस्करी करते राजस्थान के दो युवक पकड़े, खुलासे में सामने आया वाहन चोर गिरोह, 6 बाइक बरामद

Mon, 12 Oct 2026 12:03 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 12 Oct 2026 12:03 PM IST
सार

जहरीली कच्ची शराब की तस्करी के मामले में पकड़े गए दो युवकों से पूछताछ में वाहन चोरी के गिरोह का खुलासा हुआ। राजस्थान के झालावाड़ निवासी दोनों आरोपियों के तीसरे साथी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 6 चोरी की बाइकें और 10 लीटर जहरीली शराब जब्त की है।

विज्ञापन
Ratlam: Two Held Smuggling Spurious Liquor, Rajasthan Vehicle Theft Gang Busted; Six Stolen Bikes Recovered
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ताल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बाइक पर जहरीली कच्ची शराब की तस्करी करते दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों राजस्थान के झालावाड़ जिले के रहने वाले निकले और एक वाहन चोर गिरोह से जुड़े पाए गए। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने एक अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 17 वाहन चोरी करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 लीटर जहरीली कच्ची शराब और चोरी की छह बाइकें जब्त की हैं। चोरी किए गए एक चारपहिया वाहन और 10 अन्य बाइकों के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


एसपी के निर्देश पर बनाई गई थी संयुक्त टीम
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर वाहन चोरी की वारदातों में शामिल बदमाशों की तलाश के लिए आलोट और जावरा अनुभाग की संयुक्त टीम गठित की गई थी। टीम वाहन चोरों की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान पुलिस को एक बाइक पर प्लास्टिक की केन लेकर जाते दो युवक दिखाई दिए। संदेह होने पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें हिरासत में लिया।
विज्ञापन


पूछताछ में युवकों की पहचान 20 वर्षीय हरपाल पिता धारिया और 19 वर्षीय अर्जुन पिता लखन, निवासी ग्राम टोकड़ा, थाना उन्हेल नागेश्वर, जिला झालावाड़ (राजस्थान) के रूप में हुई। उनके पास मौजूद केन की जांच करने पर उसमें 10 लीटर जहरीली कच्ची शराब मिली। पुलिस ने शराब और बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 49-ए के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंडला: खेल-खेल में खा लिए रतनजोत के बीज, सात बच्चों को उल्टी-दस्त, एक ही परिवार के 5 बच्चे अस्पताल में भर्ती

तीसरे साथी की गिरफ्तारी, छह बाइक बरामद
आलोट एसडीओपी पल्लवी गौर के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके पास से जब्त बाइक कालूखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम भाटखेड़ा से चोरी की गई थी। उन्होंने अपने एक अन्य साथी 22 वर्षीय लखन पिता हरीलाल, निवासी ग्राम टोकड़ा के साथ मिलकर 15 अन्य बाइकें और एक लोडिंग वाहन (छोटा हाथी) चोरी करने की बात भी बताई। इसके बाद पुलिस ने लखन को भी गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपी वाहन चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। उन्होंने रतलाम जिले के जावरा, नामली, आलोट और सैलाना सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों से वाहन चोरी करना बताया है। अब तक आरोपियों के कब्जे से चोरी की छह बाइकें बरामद की जा चुकी हैं।

बाकी वाहनों की तलाश में जुटी पुलिस
आरोपियों ने कुल 17 वाहन चोरी करने की बात कबूल की है। इनमें से छह बाइकें बरामद हो चुकी हैं, जबकि चोरी किए गए एक चारपहिया वाहन और 10 अन्य बाइकों का पता लगाया जाना बाकी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इन वाहनों को किसे बेचा गया या कहां छिपाकर रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed