{"_id":"67d2da21cc68ac519607b2eb","slug":"shakir-created-an-instagram-id-in-the-name-of-shiv-bhagat-and-sent-messages-to-the-girls-fiance-to-break-the-engagement-arrested-ratlam-news-c-1-1-noi1351-2723784-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: शाकिर ने शिव भगत नाम से बनाई इंस्टाग्राम पर आईडी, सगाई तुड़वाने युवती के मंगेतर को भेजे मैसेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: शाकिर ने शिव भगत नाम से बनाई इंस्टाग्राम पर आईडी, सगाई तुड़वाने युवती के मंगेतर को भेजे मैसेज
Thu, 13 Mar 2025 09:47 PM IST
रतलाम ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: रतलाम ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 09:47 PM IST
सार
रतलाम जिले में युवती की सगाई तुड़वाने के लिए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके मंगेतर को भ्रामक मैसेज भेजने वाले दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साइबर सेल जांच से आरोपियों की पहचान हुई। एसपी ने सोशल मीडिया पर गलत गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
विस्तार
रतलाम जिले के नामली थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने एक युवती की सगाई तुड़वाने के लिए इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसके मंगेतर को भ्रामक मैसेज भेजे। दोनों को शांति भंग करने के आरोप में जेल भेज दिया गया और पुलिस ने उनका जुलूस भी निकाला।
ये भी पढ़ें- रंगों की तुलना कचरे से करने पर मंत्री विश्वास सारंग भड़के, कहा-ऐसा करने से समाज का माहौल बिगड़ेगा
क्या है पूरा मामला?
नामली थाना पुलिस को शिकायत मिली थी कि "शिव भगत 13.7" नाम की इंस्टाग्राम आईडी से युवती के मंगेतर को गलत संदेश भेजे जा रहे हैं, जिससे उसकी बदनामी और सगाई टूटने की साजिश रची जा रही थी। पुलिस ने साइबर सेल की मदद से जांच की और आईडी चलाने वाले शाकिर उर्फ गोलू (22) निवासी बांगरोद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने अपने साथी अजय उर्फ अज्जू (18) की मदद से यह फर्जी आईडी बनाई थी। फिर, युवती के मंगेतर को भ्रामक संदेश भेजे, ताकि सगाई टूट जाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले को बजट में क्या मिला, बस एक क्लिक में जान लीजिए
नामली थाना टीआई पी.आर. डावरे के नेतृत्व में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बांगरोद चौकी प्रभारी शांतिलाल चौहान ने बताया कि कोर्ट ले जाते समय पुलिस वाहन खराब हो गया, जिससे दोनों आरोपियों को कुछ दूरी तक पैदल ले जाना पड़ा। इसके बाद दूसरी गाड़ी से उन्हें कोर्ट पहुंचाया गया।
सोशल मीडिया पर गलत हरकतों पर सख्त कार्रवाई
एसपी अमित कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र के हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग को लेकर बांगरोद चौकी पर ज्ञापन सौंपा।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन