फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam News Doda Chura smugglers hit NCB and another vehicle two accused arrested goods seized

Ratlam News: डोडा चूरा तस्करों ने NCB और एक अन्य वाहन को मारी टक्कर, दो आरोपी गिरफ्तार, सामान जब्त

Sat, 30 Nov 2024 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 30 Nov 2024 10:25 PM IST
सार

डोडा चूरा तस्करों ने एनसीबी और एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी। दो आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। साथ ही नौ क्विंटल से अधिक डोडा चूरा जब्त किया गया है।

विज्ञापन
Ratlam News Doda Chura smugglers hit NCB and another vehicle two accused arrested goods seized
एनसीबी वाहन को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो जावरा जिला रतलाम की टीम ने चित्तौड़गढ़-बारां हाइवे पर कोटा हैंगिंग ब्रिज के पास से एक पिकअप वाहन की घेराबंदी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ क्विंटल 11 किलो 540 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया। टीम ने जब पिकअप वाहन की घेराबंदी की तो पिकअप सवार तस्करों ने भागने के लिए एनसीबी की टीम के वाहन को टक्कर मार दी। वहीं, पिकअप को रिवर्स लेकर एक सवारी वाहन को भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। 

विज्ञापन


रतलाम जिले की जावरा तहसील की केंद्रीय नारकोटिक्स टीम ने मुखबिर सूचना के आधार पर चित्तौड़गढ़-बारां हाइवे पर कोटा हैंगिंग ब्रिज के पास नयागांव टोल प्लाजा पर एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक  RJ- 01 GD- 0336 को रोककर पिकअप वाहन की तलाशी ली। उसमें 45 बैग में भरा नौ क्विंटल 11 किलो 540 ग्राम डोडा चूरा जब्त किया गया। 
विज्ञापन


NCB अधिकारी ने बताया कि पिकअप वाहन में  मंदसौर (मप्र) क्षेत्र से अवैध मादक पदार्थ डोडा चूरा भरकर ले जाया जा रहा था। उक्त तस्करों को पकड़ने के लिए 36 घंटे से अधिक समय तक सघन निगरानी रखी गई, जिसके बाद 29 नवंबर 2024 की सुबह नयागांव टोल प्लाजा, कोटा पर जब पिकअप वाहन को रोकने का इशारा किया तो तस्करों ने NCB के वाहन को सामने से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद उन्होंने वाहन को रिवर्स कर पीछे खड़ी एक अन्य कार को भी टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। तस्करों ने मौके से भागने की भी कोशिश की। लेकिन सीबीएन की टीम ने उन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। टीम ने पिकअप वाहन और डोडा चूरा जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed