{"_id":"672c9068af5c3dc1d200a841","slug":"ratlam-illegal-construction-of-33-houses-in-paravaliya-removed-on-notice-of-mprdc-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: एमपीआरडीसी के नोटिस पर परवलिया में 33 मकानों का अवैध निर्माण हटाया, पुलिस के आगे विरोध पड़ा फीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: एमपीआरडीसी के नोटिस पर परवलिया में 33 मकानों का अवैध निर्माण हटाया, पुलिस के आगे विरोध पड़ा फीका
Thu, 07 Nov 2024 03:33 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2024 03:33 PM IST
सार
रतलाम जिले के जावरा तहसील में फोरलेन मार्ग पर बसे ग्राम परवलिया में गुरुवार को प्रशासन ने एमपीआरडीसी के नोटिस पर शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने के पूर्व भी कई बार अतिक्रमण कर्ताओं को एमपीआरडीसी ने नोटिस जारी किए थे।
विज्ञापन
रतलाम में 33 अवैध निर्माण हटा दिए गए।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम जिले के जावरा-नीमच फोरलेन पर बसे ग्राम परवलिया में प्रशासन ने बुधवार को एमपीआरडीसी के नोटिस पर सरकारी जमीन पर बने 33 मकानों को चिन्हित कर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। ग्राम परवलिया के लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया लेकिन प्रशासन ने जेसीबी की मदद से एमपीआरडीसी की जमीन से अवैध अतिक्रमण हटाया।
रतलाम जिले के जावरा तहसील में फोरलेन मार्ग पर बसे ग्राम परवलिया में गुरुवार को प्रशासन ने एमपीआरडीसी के नोटिस पर शासकीय जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। अतिक्रमण हटाने के पूर्व भी कई बार अतिक्रमण कर्ताओं को एमपीआरडीसी ने नोटिस जारी किए थे। लेकिन अतिक्रमण कर्ताओं ने अतिक्रमण नहीं हटाया जिसके बाद बुधवार को जिला प्रशासन की टीम ने 33 स्थानों से अवैध अतिक्रमण हटाया। इस दौरान जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़ सहित भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
एमपीआरडीसी के नियमानुसार फोरलेन की सेंटर लाइन से 40 मीटर दायरे में कोई भी बिल्डिंग बिना अनुमति नहीं बन सकती। सेंटर लाइन से 22.5 मीटर तक एमपीआरडीसी की भूमि कहलाती है। टू लेन पर अधिग्रहीत भूमि का दायरा 16 मीटर रहता है। इसी नियम से प्रशासन ने अवैध निर्माण से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन प्रशासन की सख्ती के कारण किसी की नहीं चली।
विज्ञापन
जावरा एसडीएम त्रिलोचन गौड़ ने बताया कि दो दिन में 33 मकानों के अवैध निर्माण तोड़े गए हैं। जो कि शासकीय भूमि में आ रहे थे। पूर्व में कई बार मकान मालिकों को एमपीआरडीसी की ओर से नोटिस भी दिए गए थे। इसके बावजूद अवैध निर्माण को नहीं हटाया गया। ब्लैक स्पॉट होने के कारण दुर्घटनाओं की आशंका के चलते कार्रवाई की गई है।