{"_id":"66dc3bcc5f59773b81011274","slug":"mp-news-pickup-fell-into-a-ditch-due-to-brake-failure-in-ratlam-three-died-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: रतलाम में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी पिकअप, 12 वर्षीय बालक समेत तीन की मौत, 20 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: रतलाम में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी पिकअप, 12 वर्षीय बालक समेत तीन की मौत, 20 घायल
Sat, 07 Sep 2024 05:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:11 PM IST
सार
रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप खाई में पलट गई। हादसे में एक 12 वर्षीय बालक सहित 3 की मौत हो गई। वहीं 20 मजदूर घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
खाई में गिरा वाहन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह मजदूरों से भरी पिकअप ब्रेक फेल होने के कारण 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 12 वर्षीय बालक सहित 3 की मौत हो गई, जबकि 20 मजदूर घायल हो गए। इनमें 5 की हालत गंभीर है। घटना फसल कटाई के लिए मजदूरों को रतलाम ले जाते समय हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
रतलाम के रावटी थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाल, हल्दुपाड़ा, खेड़ी खुर्द, सेंधपुरा से फसल कटाई के लिए मजदूर पिकअप पर सवार होकर रतलाम जा रहे थे। पिकअप वाहन का रावटी-धोलावाड़ के बीच घाट चढ़ने के दौरान शनिवार सुबह करीब 9 बजे ब्रेक फेल हो गया। अचानक से पिकअप वाहन रिवर्स जाने लगा और असंतुलित होकर करीब 50 फिट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
हादसे के सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर रावटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से रावटी के शासकीय अस्पताल और गंभीर घायलों को रतलाम मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।
विज्ञापन
हादसे में लीला बाई पति गौतम, नानीबाई पति बिजली मीठा निवासी जुनवानिया, अजय पिता सुखराम खराड़ी निवासी हल्दूपाड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सविता पिता सेम उम्र 14 वर्ष निवासी हल्दुपाड़ा, सोहन बाई पति देवी सिंह कतिजा निवासी कुंडाल, सोहन बाई पति कालू निवासी हल्दुपाड़ा, रवीना पिता रामा उम्र 16 वर्ष निवासी कुंडाल, आरती पिता गज्जू उम्र 16 वर्ष निवासी हल्दुपाड़ा रीना पिता मडिया उम्र 15 वर्ष निवासी हल्दुपाड़ा, कविता पिता बुवरिया भाबर निवासी खेड़ीखुर्द, राकेश पिता राजू उम्र 12 वर्ष निवासी शेंधपुरा संतोष पिता कवरलाल उम्र 16 वर्ष निवासी हल्दुपाड़ा बबिता पिता देवा उम्र 18 वर्ष निवासी जुलवानिया घायल हो गए जिनका रावटी अस्पताल और रतलाम मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी है।
पिकअप में थे 50 मजदूर
घायलों ने बताया कि पिकअप में करीब 50 मजदूर सवार थे। सभी फसल कटाई के लिए रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान खेड़ीकला गांव और धोलावाड़ डैम के पास घाट चढ़ते समय गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए और गाड़ी रिवर्स होकर खाई में जा गिरी। पिकअप चालक मौका देखकर पिकअप से कूद गया।
रावटी थाने के जांच अधिकारी के एल मईड़ा ने बताया कि हादसे के वक्त पिकअप वाहन ओवरलोड था और ढलान पर लोड नहीं ले सका और हादसा हो गया। हादसे में दो महिला और एक 12 वर्षीय बालक की मौत हुई है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
