फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Weekly special train between Hubballi and Khatipura to run from October 31; will halt at several stations

एमपी: रतलाम और चित्तौड़गढ़ होकर चलेगी हुब्बल्लि-खातीपुरा स्पेशल ट्रेन, त्योहारों में यात्रियों को राहत

Thu, 29 Oct 2026 08:29 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 29 Oct 2026 08:29 PM IST
सार

दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए हुब्बल्लि-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 31 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन रतलाम, चित्तौड़गढ़, अजमेर सहित कई स्टेशनों पर रुकेगी। वापसी सेवा 2 नवंबर से 7 दिसंबर तक संचालित होगी।

विज्ञापन
Weekly special train between Hubballi and Khatipura to run from October 31; will halt at several stations
स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली और छठ पूजा सहित आगामी त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती संख्या और अतिरिक्त यात्री दबाव को देखते हुए रेलवे ने हुब्बल्लि से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के बीच साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन 31 अक्टूबर से संचालित होगी। यह रतलाम रेल मंडल के रतलाम और चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन के संचालन से त्योहारों के दौरान यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन

31 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक चलेगी ट्रेन
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ट्रेन संख्या 07371 हुब्बल्लि-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल 31 अक्टूबर से 5 दिसंबर तक प्रत्येक शनिवार को चलेगी। यह ट्रेन हुब्बल्लि स्टेशन से प्रत्येक शनिवार रात 23.50 बजे प्रस्थान करेगी और सोमवार दोपहर 14.40 बजे खातीपुरा पहुंचेगी। ट्रेन का रतलाम रेल मंडल के चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह 7.30 बजे आगमन और 7.35 बजे प्रस्थान होगा। वहीं, रतलाम रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात 3.30 बजे आगमन और 3.40 बजे प्रस्थान होगा।

विज्ञापन


पढे़ं:  एक बहन ने बेटे के साथ तो दूसरी ने तीन बच्चों संग कुएं में लगाई छलांग, छह मौतों से कांप उठा इलाका; कोहराम 

विज्ञापन
विज्ञापन

2 नवंबर से शुरू होगी वापसी सेवा
वापसी में ट्रेन संख्या 07372 खातीपुरा-हुब्बल्लि साप्ताहिक स्पेशल 2 नवंबर से 7 दिसंबर 2026 तक प्रत्येक सोमवार को चलेगी। यह ट्रेन खातीपुरा (जयपुर) स्टेशन से सोमवार रात 20.45 बजे प्रस्थान करेगी और बुधवार सुबह 9.30 बजे हुब्बल्लि पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन का चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर मंगलवार रात 3.30 बजे आगमन और 3.35 बजे प्रस्थान होगा। वहीं, रतलाम रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह 7.05 बजे आगमन और 7.15 बजे प्रस्थान होगा।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कर्नाटक के गदग, होले आलूर, बदामी, बागलकोट, आलमट्टी, बसवन बागेवाड़ी रोड, विजयपुरा और इंडि रोड स्टेशनों पर रुकेगी। महाराष्ट्र के सोलापुर, दौंड, पुणे, लोनावला, कल्याण और वसई रोड तथा गुजरात के वापी, वलसाड, उधना, वडोदरा और गोधरा स्टेशनों पर भी इसका ठहराव रहेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के रतलाम और राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, बिजयनगर, नसीराबाद, अजमेर, किशनगढ़ और जयपुर स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी।

इन श्रेणियों के होंगे कोच
इस स्पेशल ट्रेन में एसी द्वितीय श्रेणी, एसी तृतीय श्रेणी इकोनॉमी, एसी तृतीय श्रेणी, स्लीपर और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच होंगे। यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा से पहले ट्रेन के ठहराव, समय और उसकी वास्तविक स्थिति की जानकारी भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर लें। इसके अलावा रेलवन ऐप के माध्यम से भी ट्रेनों से संबंधित जानकारी हासिल की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed