फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   crocodile entered the house at night widow saved her life and that her seven-year-old son by escaping outside

रतलाम: घर में घुसा 7 फीट का मगरमच्छ, महिला ने दिखाई बहादुरी; बेटे को खिड़की से निकाला, फिर खुद बचाई जान

Thu, 08 Oct 2026 05:35 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 08 Oct 2026 05:35 PM IST
सार

रतलाम के नवागांव में रात को घर में मगरमच्छ घुस गया। महिला ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले 7 वर्षीय बेटे को खिड़की से बाहर निकाला और खुद भी बच निकली। ग्रामीणों ने रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को पकड़कर वन विभाग को सौंपा।

विज्ञापन
crocodile entered the house at night widow saved her life and that her seven-year-old son by escaping outside
घर में मगरमच्छ घुस गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रतलाम। जिले की बाजना तहसील की ग्राम पंचायत कुंदनपुर के ग्राम नवागांव में बुधवार रात एक मगरमच्छ घर में घुस गया। उस समय घर में सीताबाई पति स्व. केसु डोडियार अपने 7 वर्षीय बेटे के साथ सो रही थीं। मगरमच्छ को अपनी ओर बढ़ता देखकर महिला ने बिना घबराए सूझबूझ का परिचय दिया और पहले अपने बेटे को खिड़की के रास्ते बाहर निकाला। इसके बाद वह खुद भी खिड़की से बाहर निकल गईं और शोर मचाकर ग्रामीणों को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे सीताबाई को घर में किसी के आने की आहट सुनाई दी। आंखें खोलने पर उन्होंने सामने अपनी ओर बढ़ता मगरमच्छ देखा। महिला ने बिना शोर किए पहले अपने 7 वर्षीय बेटे को धीरे से उठाया और खिड़की के पास ले जाकर उसे बाहर निकाल दिया। इसके बाद वह भी सतर्कता से घर से बाहर निकल गईं। महिला के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए लकड़ियों और रस्सियों की मदद से मगरमच्छ को काबू में कर बांध दिया।

विज्ञापन


पढे़ं:  लखनऊ में झांसा देकर एमपी भेजा, जबरन बनाया गया बंधक; बिहार भवन तक पहुंचा मामला

विज्ञापन
विज्ञापन

न पुलिस पहुंची, न वन विभाग की टीम
ग्रामीणों का आरोप है कि मगरमच्छ को काबू में करने के बाद रात में ही बाजना पुलिस और वन विभाग को सूचना दी गई थी, लेकिन रात में कोई मौके पर नहीं पहुंचा। गुरुवार सुबह पुलिसकर्मी गांव पहुंचे। इसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और रस्सियों से बंधे मगरमच्छ को अपने वाहन में ले गई। बाजना के रेंजर अमित सोनी ने बताया कि गुरुवार सुबह मगरमच्छ के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर मगरमच्छ को अपने संरक्षण में ले लिया।

तेलनी नदी से गांव में आने की आशंका
ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास तेलनी और माही नदी बहती हैं। आशंका है कि कम बारिश के कारण भोजन की तलाश में मगरमच्छ तेलनी नदी से निकलकर आबादी क्षेत्र तक पहुंच गया होगा। पकड़े गए मगरमच्छ की उम्र करीब दो वर्ष और लंबाई 5 से 7 फीट बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed