फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: President and Prime Minister expressed grief over Mandsaur accident, announced compensation

Ratlam News: खोजनखेड़ा से एक साथ उठी छह अर्थियां, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मुआवजे की घोषणा

Mon, 28 Apr 2025 07:21 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Mon, 28 Apr 2025 07:21 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के काचरिया कदमाला गांव में रविवार को हुए सड़क हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 8 रतलाम, 2 उज्जैन और 2 मंदसौर जिले के निवासी थे। मृतकों के अंतिम संस्कार सोमवार को उनके गांवों में कराए गए। 

विज्ञापन
Ratlam News: President and Prime Minister expressed grief over Mandsaur accident, announced compensation
ग्राम खोजनखेड़ा में सभी को एक साथ दी गई मुखाग्नि। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंदसौर में रविवार को हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 8 लोग रतलाम जिले के और 2 उज्जैन तथा 2 मंदसौर के शामिल हैं। रविवार को ही सभी मृतकों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए थे, जिसके बाद सोमवार को मृतकों का अपने-अपने गांव में अंतिम संस्कार किया गया। मंदसौर जिले के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम काचरिया कदमाला में रविवार को हुए हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में सबसे ज्यादा 6 लोग रतलाम जिले के ग्राम खोजनखेड़ा के शामिल थे। सोमवार को खोजनखेड़ा से जब एक साथ 6 अर्थियां उठीं तो गांव में चीख पुकार मच गई और हर किसी के आंखें नाम हो गईं। रविवार को मंदसौर जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके गृह ग्राम के लिए रवाना किया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- मंदसौर में बाइक से टकराकर कुएं में गिरी कार, 12 लोगों की मौत, बचाने उतरे शख्स ने भी दम तोड़ा
विज्ञापन


मनोहर सिंह के परिवार को नौकरी और मरणोपरांत सम्मान देगी एमपी सरकार
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मंदसौर के काचरिया चौपाटी पर हुई घटना हृदय विदारक है। हादसे में 12 लोगों की असमय मृत्यु हो गई। वहीं ग्रामीण मनोहर सिंह ने अपनी जान पर खेलकर चार लोगों की जान बचाकर खुद जान गंवा दी। ऐसे बहादुर को मरणोपरांत सम्मान तथा परिवार के एक सदस्य को एमपी सरकार द्वारा शासकीय नौकरी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतकों के परिजन को चार-चार लाख और गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये मुआवजा
शासन द्वारा मृतकों के परिजन को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। इसमें 2-2 लाख रुपये प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तो 2-2 लाख रुपये मुख्यमंत्री आर्थिक सहायता कोष से दिए जाएंगे। वहीं गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और सामान्य रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि देने के निर्देश दिए।


ये भी पढ़ें- मंदसौर में 12 लोगों की जान लेने वाले हादसे की असल वजह आई सामने, घायल ने बताई आंखोंदेखी

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया दुख
मंदसौर में हुए घटना को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत ही दुखद है। मैं मृतकों के परिवारजनों के प्रति गहन शोक संवेदना व्यक्त करती हूं तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में हुए हादसे में लोगों की मौत से दुखी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति संवेदना। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।

प्रशासन ने घटनास्थल से हटाया अतिक्रमण
मल्हारगढ़ विधानसभा के ग्राम काचरिया में रविवार को हुए हादसे के बाद प्रशासन जागा और सोमवार को घटनास्थल पर पहुंचकर मौके से अतिक्रमण हटाया गया। उसके बाद सड़क पर स्पीड ब्रेकर भी बनाए गए। वहीं, दूसरी ओर जिस बिना मुंडेर के कुएं ने 11 लोगों की जान ली। उसकी मुंडेर बनाने का कार्य भी शुरू किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed