फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Three miscreants of Indore arrested in 5 hours for robbing a stolen bike

Ratlam: चोरी की बाइक से लूट को अंजाम देने वाले इंदौर के तीन बदमाश 5 घंटे में गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 05:36 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 05:36 PM IST
सार

रतलाम पुलिस ने पांच घंटों में मोबाइल छीनकर भागे तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों युवक इंदौर के रहने वाले हैं। वे चोरी की बाइक घूम रहे थे और उसी से वारदात कर रहे थे। पुलिस पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
Ratlam: Three miscreants of Indore arrested in 5 hours for robbing a stolen bike
रतलाम पुलिस ने तीन युवकों को लूट के केस में गिरफ्तार किया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के बड़ावदा थाना क्षेत्र अंतर्गत एक स्थान पर हुई लूट की वारदात के मामले में पुलिस ने 5 घंटे में ही आरोपियों को पकड़ खुलासा दे दिया। बाइक पर आए बदमाशों ने एक युवक से पता पूछने के बहाने गाड़ी रोकी और उसका मोबाइल लूटकर भाग गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी और तीन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से लूटा गया मोबाइल और चोरी की बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सूचना मिली थी कि खाचरौद थाने के एक गांव  का किसान धर्मेन्द्र शनिवार दोपहर को गांव से जावरा जा रहा था। वह बड़ावदा के पास पेट्रोल पंप और दरगाह के बीच पहुंचा ही था कि तभी नागदा तरफ से एक अन्य बाइक पर सवार तीन युवक उसके पास आए और बाइक धीरे कर रतलाम का रास्ता पूछने लगे। इस बीच एक आरोपी ने पीड़ित की जेब से मोबाइल निकाल लिया और तीनों बाइक पर सवार होकर निकल गए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी को मिलने के बाद उनके द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुरूप टीम द्वारा कार्रवाई कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इंदौर निवासी मनीष यादव (22), मनीष वर्मा (23) और सूरज भोज राव धोटे (22) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों से लूट का मोबाइल वारदात को अंजाम देने वाली बाइक भी बरामद की है। पुलिस चोरी और लूट की अन्य वारदातों के संबंध में बदमाशों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed