फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Pickup full of laborers overturned in Bamanghati, two dead

Ratlam: बामनघाटी में मजदूरों से भरी पिकअप पलटी, दो मृत, बीते दो दिन में दो हादसों में चार की गई जान, 47 घायल

Fri, 17 Feb 2023 07:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 17 Feb 2023 07:31 PM IST
सार

रतलाम के पिपलोदा थाना क्षेत्र के बामनघाटी में बीती रात मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। 

विज्ञापन
Ratlam: Pickup full of laborers overturned in Bamanghati, two dead
रतलाम में दो दिन में दो हादसे हुए, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में बीते दो दिनों के भीतर दो बड़े सड़क हादसे हो गए। पहले बस और ट्रक की टक्कर हुई तो दूसरी घटना गुरुवार देर रात पिपलोदा के बामनघाटी के पास हुई। दो दिन में हुए दो हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 47 लोग घायल हुए हैं।  
विज्ञापन

 
रतलाम के पिपलोदा थाना क्षेत्र के बामनघाटी में बीती रात मजदूरों से भरी पिकअप पलट गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को देर रात रतलाम जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। पिकअप वाहन पिपलोदा से लांबाखोरा जा रहा था। इस दौरान चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हो गया। इसमें 15 वर्षीय इंद्रा पिता कान्हा और 60 वर्षीय मीरा पति पुनाजी की मौत हुई है। 
विज्ञापन

 
ये हुए घायल 
पुलिस के अनुसार घटना में पिकअप चालक लक्ष्मण, पूजा डिंडोर, शांतू पूना डिंडोर, कालीबाई सुखराम डिंडोर, अवंता पिता रामा, कैलाशीबाई पति वेस्ता, मड़ीबाई पति सुखराम, शुभम पिता हीरा, सविता पिता बालू, सुगना पति वेस्ता, माया पिता नागू, कैलाश पिता थावरा, शांतिलाल पिता एलम, जाना पिता हवजी निनामा, लक्ष्मण पिता रामा, दल्लू पिता कमलेश, गुड्डा पिता सबरसिंह, भूलीबाई बाबूलाल निनामा, दुर्गा पिता धीरजी डिंडोर, रेना पिता सोहन मईड़ा, अर्चना पिता रामा निनामा, कृष्णा पिता मांगू निनामा, इंद्रा पिता बद्री निनामा, भूलालाल पिता गौतम, सविता पति बहू, अजय पिता शांति, माया पिता भंवरलाल, कोदरीबाई पति कानाजी, शीला शांतू डिंडोर, रमेश पिता तोलाराम और बाबूलाल घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed