{"_id":"65b8feab467875d2d6036a47","slug":"ratlam-nia-pasted-posters-of-absconding-terrorist-at-intersections-reward-of-rs-5-lakh-for-information-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: NIA ने चौराहों पर फरार आतंकी के पोस्टर किए चस्पा, सूचना देने वाले को पांच लाख का इनाम देने का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: NIA ने चौराहों पर फरार आतंकी के पोस्टर किए चस्पा, सूचना देने वाले को पांच लाख का इनाम देने का एलान
Tue, 30 Jan 2024 07:20 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 30 Jan 2024 07:20 PM IST
सार
एनआईए ने रतलाम जिले के चौराहों पर फरार आतंकी के पोस्टर चस्पा किए हैं। साथ ही सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की है।
विज्ञापन
फरार आतंकी का पोस्टर चस्पा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने रतलाम के चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर डेढ़ साल पूर्व जयपुर को दहलाने की कोशिश में फरार आतंकी फिरोज पठान के पोस्टर चस्पा किए हैं। एनआईए ने सूचना देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया है। साथ ही पोस्टर में उल्लेख किया गया है कि जो व्यक्ति सूचना देगा, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।
विज्ञापन
रतलाम पुलिस सहित सुरक्षा एजेंसियों की आंख में धूल झोंककर फरार आतंकी फिरोज पिता फकीर मोहम्मद पठान थाना स्टेशन रोड आनंद कॉलोनी निवासी है। अगस्त 2023 में जयपुर में विस्फोट की साजिश में शामिल दो आतंकियों को NIA ने महाराष्ट्र से आतंकी मोहम्मद यूनुस साकी और इमरान खान उर्फ यूनुस निवासी रतलाम को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मार्च 2022 में राजस्थान की निंबाहेड़ा पुलिस ने गिरफ्तार और फरार आरोपियों की फाइल दोबारा खोली थी।
विज्ञापन
जांच में एजेंसी ने पाया कि आतंकी संगठन की स्लीपर सेल मॉड्यूलर से जुड़े हैं। इसके बाद मामले में जांच एजेंसी ने पिछले छह महीने से फरार आतंकी फिरोज पठान की सरगर्मी से तलाश शुरू की। लेकिन अभी तक आतंकी फिरोज पठान NIA के हाथ नहीं लगा है, जिसको लेकर जांच एजेंसी ने रतलाम में सार्वजनिक स्थल और चौराहों पर आतंकी फिरोज पठान के फोटो लगे पोस्टर चस्पा किए हैं।
विज्ञापन
पूर्व में निंबाहेड़ा पुलिस ने तीन आतंकीयों को कार के साथ गिरफ्तार किया था। इस दौरान इन्होंने रतलाम के मोहननगर निवासी मास्टरमाइंड इमरान खान के जुलवानिया स्थित पोल्ट्री फॉर्म पर साजिश रचने की बात स्वीकार की थी। पूछताछ के दौरान अन्य आतंकियों के नाम का खुलासा भी गिरफ्तार आतंकियों ने निंबाहेड़ा पुलिस के सामने किया था। राजस्थान पुलिस ने जयपुर दहलाने की आंतकियों की कोशिश को नाकाम करते हुए उनकी कार से 12 किलो आरडीएक्स सहित टाइमर भी बरामद किया था।
