{"_id":"65fdb328f51987c9810956fc","slug":"ratlam-news-two-friends-who-had-gone-to-attend-the-birthday-party-were-found-dead-on-the-roadside-2024-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए दो दोस्त सड़क किनारे मृत मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए दो दोस्त सड़क किनारे मृत मिले, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Fri, 22 Mar 2024 10:04 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 22 Mar 2024 10:04 PM IST
सार
दोस्त की बर्थडे पार्टी से लौट रहे दो युवकों की लाश सड़क किनारे मिली है। माना जा रहा है कि बाइक हादसे में उनकी मौत हुई है, पर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : social media
विस्तार
अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए दो दोस्तों के शव नामली के निकट ग्राम कांडरवासा फंटे के निकट मिले हैं। घटना रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। मामले में परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए फोरलेन पर जाम कर दिया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश पर परिजन माने। उसके बाद रतलाम मेडिकल कॉलेज में पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किए गए।
रतलाम जिले की नामली थाना पुलिस के अनुसार गुरुवार रात केशव पिता विष्णुराम (28) निवासी सेमलिया और गजेंद्र उर्फ गज्जू पिता पूनचंद डोडिया (29) निवासी अमलेटा गुरुवार रात बांगरोद में अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त वे कांडरवासा फंटे से मेवासा की ओर जा रहे थे, तभी उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजन और दोस्तों ने दोपहर 12.30 बजे अमलेटा फंटा इप्का फैक्ट्री के बाहर फोरलेन पर जाम लगा दिया था। जाम के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए बताया कि दोनों के शवों की हालत खराब थी। चोट के भी निशान हैं। बाइक भी केवल आगे से क्षतिग्रस्त हुई है। साथ ही परिजनों ने कहा कि दोनों अवैध मादक पदार्थ एमडी खरीदने के मामले में गिरफ्तार किए गए सुनील सूर्या से जुड़े हुए थे। कुछ माह पहले किसी अन्य ग्रुप से इनका विवाद भी हुआ था।
नामली थाना प्रभारी विक्रम सिंह चौहान ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन, परिजन एसपी को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों द्वारा दिए गए उचित जांच के आश्वासन के बाद परिजनों और दोस्तों ने जाम खत्म किया। केशव और गजेंद्र दोनों फाइनेंस का काम करते थे। केशव के पिता विष्णुराम का निधन हो चुका है। घर में केवल मां है। वहीं, गजेंद्र के घर में पिता पूनचंद, मां रेखा बाई व बड़ा भाई राकेश है। इनमें से गजेंद्र की 22 अप्रैल को शादी होना थी, लेकिन उसके पहले ही काल के गाल में समा गए।