{"_id":"6435945f5f7f6035fc04f1e9","slug":"ratlam-news-patwari-accused-of-making-fake-receipt-dm-was-also-surprised-to-see-tehsildar-seal-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: पटवारी पर फर्जी पावती बनाने का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत, तहसीलदार की सील देख DM भी चौंके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: पटवारी पर फर्जी पावती बनाने का आरोप, पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत, तहसीलदार की सील देख DM भी चौंके
Tue, 11 Apr 2023 10:39 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Apr 2023 10:39 PM IST
सार
Ratlam News: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक पटवारी पर फर्जी पावती बनाने का आरोप लगा है। मामले को लेकर पीड़ित व्यक्ति ने कलेक्टर से शिकायत की है। कलेक्टर ने तहसीलदार की सील देखकर चौंक गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने कलेक्टर से की शिकायत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम में आदिवासी अंचल रावटी के भूतपाड़ा में रहने वाले एक ग्रामीण की फर्जी पावती बनाए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी से की। इतना ही नहीं पावती बनाए जाने के नाम पर महिला पटवारी द्वारा एक लाख 90 हजार रुपये लेने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
कलेक्टर ने जब पावती पर तहसीलदार की सील को देखी तो वह भी चौंक गए और पूरे मामले की जांच के निर्देश दिए। कलेक्टर से शिकायत भूतपाड़ा निवासी रमेश ने की। उसने बताया कि वह लंबे समय से शासकीय भूमि पर रहता है। वह पट्टे के लिए गया तो पटवारी ने उसे पावती बनाकर देने की बात कही और उसके लिए रुपयों की मांग की।
विज्ञापन
इस पर उसके द्वारा पटवारी को एक लाख 90 हजार रुपये भी दिए, लेकिन हाल ही में जब शिकायतकर्ता सोसाइटी पर खाद लेने के लिए पहुंचा तो पावती देखकर सोसाइटी ने उसे फर्जी बताया और खाद देने से मना कर दिया। पावती फर्जी होने की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित मामले की शिकायत लेकर कलेक्टर के पास पहुंचा। कलेक्टर ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
