फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News One laborer died another seriously injured after being hit by high tension line

Ratlam News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Fri, 17 May 2024 03:20 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 17 May 2024 03:20 PM IST
सार

रतलाम के ग्राम बड़ायला चौरासी में खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद खाली करते समय ट्राली हाईटेंशन लाइन को छू गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट फैलने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।

विज्ञापन
Ratlam News One laborer died another seriously injured after being hit by high tension line
मजदूर का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के बड़ायला चौरासी ग्राम में दिनेश पांचाल के खेत में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खाद खाली किया जा रहा था। इसमें तीन मजदूर काम कर रहे थे। खाद खाली करते समय ट्रॉली को हाइड्रोलिक सिस्टम से उठाया तो ट्राली खेत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टच हो गई, जिससे ट्रॉली में करंट फैल गया।

विज्ञापन


इस दौरान ट्रॉली के ऊपर मौजूद रमेश पिता खातुल उम्र 35 वर्ष निवासी मानपुर करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, नीचे खड़ा एक अन्य मजदूर वासु पिता मालीराम उम्र 25 वर्ष घायल हो गया। इसे जावरा के निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


मृतक के शव को जावरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। औद्योगिक पुलिस थाना जावरा के अनुसार, करंट से एक मजदूर की मौत हुई है। एक अन्य घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed