फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Girl kidnapped for unrequited love

Ratlam News: एकतरफा प्यार में युवती को किडनैप किया, साल भर पहले युवक ने लड़की के घर के सामने जहर खाया

Thu, 21 Dec 2023 11:18 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Dec 2023 11:18 AM IST
सार

रावटी थाना टीआई सुरेंद्र गडरिया ने बताया, मुख्य आरोपी ईश्वर निनामा के एकतरफा प्रेम का मामला है। साल भर पहले ईश्वर ने कुछ खा लिया था, जिससे उसके मुंह से झाग निकलने लगा था।

विज्ञापन
Ratlam News Girl kidnapped for unrequited love
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम में 18 साल की युवती के अपहरण का मामला एकतरफा प्रेम का नतीजा निकला है। मुख्य आरोपी ईश्वर निनामा निवासी निनामा का टापरा ने एकतरफा प्रेम के चलते साल भर पहले युवती के घर के सामने जहरीला पदार्थ खा लिया था। युवती ने फिर भी शादी के लिए हां नहीं की तो उसने तीन साधियों के साथ मिलकर उसे किडनैप कर लिया।

विज्ञापन


आठ लेन एक्सप्रेस-वे से आरोपी युवती को गाड़ी में बोरे में भरकर ले जा रहे थे। धामनोद टोल के यहां टोलकर्मी ने जब युवती को शोर मचाते देखा तो उसने तत्काल पुलिस को सूचना दी और आरोपी गिरफ्त में आ गए। इनका कोर्ट से रिमांड लिया है। आठ लेन एक्सप्रेस-वे पर धांदला की ओर से आई टेम्पो ट्रैक्स धामनोद टोल नाके पर रुकी तो गाड़ी के अंदर एक युवती ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर गाड़ी में सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और टोल नाके का बैरिकेड्स तोड़ते हुए भाग निकले।
विज्ञापन


इस पर टोलकर्मी महिला ने तत्काल अपने अफसरों को बताया और वहां से सूचना सैलाना थाने पहुंची। टीआई अयुब खान ने घेराबंदी की और सैलाना के सीएम राइन स्कूल के पास आरोपियों को पकड़ लिया। युवती को उसके परिजनो के सुपुर्द किया। मुख्य आरोपी ईश्वर (20) पिता रंगजी निनामा निवासी निनामा का टापरा, आशु (24) पिता मांगू कटारा निवासी बखतपुरा कलां जिला रतलाम व हेमचंद पिता रमेश निनामा निवासी निनामा का टापरा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से इनका एक दिन का रिमांड मिला है। एक साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि युवक से मेरा कोई संबंध नहीं
रावटी थाना टीआई सुरेंद्र गडरिया ने बताया कि मुख्य आरोपी ईश्वर निनामा के एकतरफा प्रेम का मामला है। सालभर पहले ईश्वर ने कुछ खा लिया था, जिससे उसके मुंह से झाग निकलने लगा था। उसे अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा था। मामला पुलिस तक भी आया था। युवती ने पुलिस को बयान में बताया कि ईश्वर से उसका कोई संबंध नहीं है।

बामनिया मार्केट से किया था अपहरण
रतलाम जिले के आकड़िया की युवती पास में ही झाबुआ जिले के बामनिया के मार्केट में खरीदी के लिए गई थी। वहीं से आरोपियों ने उसे किडनैप कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed