फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News: Fed up with the police harassment, the young man hanged himself, the relatives reached the SP off

Ratlam News: पुलिस प्रताड़ना से तंग होकर युवक ने लगाई फांसी, परिजन अर्थी लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस

Wed, 29 Mar 2023 09:45 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 29 Mar 2023 09:45 PM IST
सार

रतलाम में पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर कथित तौर पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद परिजन उसकी लाश लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गए और उन्होंने वहां प्रदर्शन किया। 
 

विज्ञापन
Ratlam News: Fed up with the police harassment, the young man hanged himself, the relatives reached the SP off
रतलाम में डेड बॉडी एसपी ऑफिस में रखकर कार्रवाई की मांग करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम पुलिस की प्रताड़ना से तंग आकर कथित तौर पर एक युवक ने आत्महत्या कर ली है। घटना से गुस्साए मृतक के परिजन मुक्तिधाम जाने से पहले शव लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच गए। यहां पर परिजनों ने प्रदर्शन किया और दोषी पुलिसकर्मी और थाने के दलाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार ने प्रदर्शनकारियों को समझाइश दी। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद यह लोग अर्थी लेकर उठे। उन्होंने रावटी थाना पुलिस के सब-इंस्पेक्टर राम सिंह खपेड़ और थाने का दलाल बताए जाने वाले एक व्यक्ति पर लगाया है। उनकी प्रताड़ना से तंग होकर 28 वर्षीय गोपाल गुर्जर ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाए।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि रावटी थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर खपेड़ और थाने का दलाल दीपेश डोडियार उसे डेढ़ लाख रुपये के लिए परेशान कर रहे थे। वह उन्हें पूर्व में 50 हजार रुपए दे चुका था। मृतक रावटी क्षेत्र में वाहन चलाता था। उसकी एक युवती से दोस्ती भी थी। परिजनों का आरोप है कि रेप के केस में फंसाने की धमकी देकर सब-इंस्पेक्टर और थाने का दलाल गोपाल को कई दिनों से लगातार फोन पर धमका रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि पुलिस और उनसे जुड़े लोगों द्वारा इस पूरे घटनाक्रम को लेकर युवक के साथ मारपीट भी कर चुके थे। इससे प्रताड़ित होकर गोपाल ने मंगलवार शाम घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पिता पुलिस में भी अपनी सेवाएं दे चुके है। इस मामले को लेकर एडिशनल एसपी सुनील पाटीदार ने जांच की बात कही है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed