{"_id":"658afba37d13edda4e072c55","slug":"ratlam-news-driver-who-killed-three-people-by-hitting-them-with-a-truck-arrested-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam News: ट्रक से टक्कर मारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाला चालक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam News: ट्रक से टक्कर मारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाला चालक गिरफ्तार, पुलिस ने ऐसे पकड़ा
Tue, 26 Dec 2023 09:43 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 26 Dec 2023 09:43 PM IST
सार
ट्रक से टक्कर मारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतारने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि घटना के बाद से चालक फरार हो गया था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
नामली थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रतलाम में ट्रक से टक्कर मारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतारने और तीन लोगों को घायल करने वाले चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है। ट्रक चालक सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस की गिरफ्त में आया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, 14 दिसंबर को कुड़ेल नदी पुल मालवासा, खाचरौद-रतलाम रोड़ पर अज्ञात ट्रक चालक ने वाहन सवारों को टक्कर मार दी थी। टक्कर में फातिमा बी पति मुबारिक कुरैशी उम्र 52, मुबारिक पिता अब्दुल अजीज कुरैशी उम्र 55 औरप फरजाना पिता जलील अहमद कुरैशी उम्र नौ तीनों निवासी कुरेशी मंडी रतलाम को टक्कर मारी थी।
विज्ञापन
घटना में तीनों की मौत हो गई थी। इनके अलावा ट्रक चालक ने तीन अन्य लोग अमन उर्फ अरमान पिता अनवर हुसैन बागवान, फैजान शेख पिता रफीक एवं मोहसीन बागवान को भी टक्कर मारी थी। तीनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला था। सूचना पर थाना नामली ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था।
विज्ञापन
आरोपी वाहन चालक भारत सिंह से आयशर ट्रक वाहन क्रमांक MP-09 GF-6879 एवं वाहन संबंधित दस्तावेज जब्त किए गए। आरोपी के विरूद्ध पृथक से धारा-151,107,116 (3) के तहत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी भारत सिंह पिता भगवती प्रसाद देवड़ा, जाति राजपूत, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम जलवा थाना घटिया, जिला उज्जैन का है।
