फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News bride and groom sat on a dharna to stop the DJ at the wedding

गजब हो गया! फेरे लेने से पहले दूल्हा-दुल्हन बैठे थाने के सामने, बोला- पुलिस वालों ने तो मेरी शादी ही बिगाड़ दी

Fri, 07 Apr 2023 05:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 07 Apr 2023 05:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में रतलाम जिले के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में चल रहे एक शादी समारोह के दूल्हा- दुल्हन सहित मेहमान आधी रात को पुलिस थाने पहुंचे और धरने पर बैठ गए। मामला गुरुवार रात का है। दूल्हा-दुल्हन और मेहमानों का आरोप था, शादी समारोह में चल रहे डीजे को बंद कराने आए दो पुलिस जवानों ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की।

विज्ञापन
Ratlam News bride and groom sat on a dharna to stop the DJ at the wedding
धरने पर बैठे दूल्हा-दुल्हन और परिवार के सदस्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम शहर में गुरुवार रात एक शादी समारोह में डीजे बजाने को लेकर पुलिस से विवाद हो गया। चीता स्क्वॉड के पुलिसकर्मियों ने कथित तौर पर परिवार की महिलाओं से बदतमीजी कर दी। फिर क्या था घराती और बराती दोनों पुलिस थाना पहुंच गए। दूल्हा-दुल्हन भी फेरे लेने से पहले ही वहां धरने पर बैठ गए। थाना प्रभारी ने समझाइश दी और जांच कर वैधानिक कार्यवाही का भरोसा दिया, तब कहीं जाकर दूल्हा-दुल्हन लौटे और फेरे पूरे हो सके।  

विज्ञापन


सोलंकी परिवार में शादी रेलवे के जूनियर इंस्टीट्यूट में चल रही थी। रात 11 बजे के बाद तक डीजे का शोर मचने की शिकायत पर पुलिस कार्यक्रम स्थल पहुंची। डीजे बंद कराया तो परिवार पुलिस से उलझ पड़ा। परिवार ने पुलिसकर्मियों को कहा कि यह जीआरपी का क्षेत्र है। ऐसे में औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस यहां क्यों आई? 

विज्ञापन

Ratlam News bride and groom sat on a dharna to stop the DJ at the wedding
दूल्हे की भाभी कोमल सोलंकी और दूल्हा अजय सोलंकी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस पर आरोप...
फेरों से पहले दूल्हा अजय सोलंकी खुद थाने के बाहर बैठा था। उसने आरोप लगाया कि औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने आकर शादी बिगाड़ दी। ऐसे तो पुलिसकर्मी हर किसी की शादी बिगाड़ देंगे। हम दो घंटे थाने के बाहर बैठे थे। जब टीआई राजेंद्र वर्मा आए तो उन्होंने हमारा पक्ष सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जांच की जाएगी। उन्हें पुलिसकर्मियों की वीडियो भी सौंपी है। दूल्हे की भाभी कोमल सोलंकी ने कहा कि जब पुलिस वाले आए तो हमने उनसे कहा कि यह तो जीआरपी का क्षेत्र है। औद्योगिक थाना क्षेत्र पुलिस का यह क्षेत्राधिकार नहीं है। शादी-ब्याह में व्यवधान न डालें तो पुलिसकर्मियों ने डीजे बंद कराया और मेरा हाथ पकड़ा। इस वजह से हम शिकायत लेकर थाना आए हैं। 

टीआई ने कहा- जांच करेंगे
परिजनों के आरोपों को सुनने के बाद टीआई राजेंद्र वर्मा ने कहा कि शादी वाले घर से लोग आए थे। दरअसल, औद्योगिक थाना क्षेत्र की सीमा से लगे हुए इलाके में शादी हो रही थी। इस दौरान वायरलेस पर पॉइंट चला था कि हनुमान जन्मोत्सव के लिए निर्धारित समय से ज्यादा डीजे या लाउडस्पीकर बजाए जा रहे हो तो उन्हें बंद करवाया जाए। पुलिसकर्मी भी वहां पहुंचे होंगे। उन्होंने डीजे बंद करवाया। उन्होंने वहां बदतमीजी की या नहीं, यह जांच का विषय है। यदि दोषी पाए जाते हैं तो वैधानिक कार्यवाही होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed