{"_id":"65a95ee8ea1795e9a407d965","slug":"ratlam-four-policemen-suspended-in-case-of-theft-and-extortion-of-ti-s-car-in-ratlam-dig-will-investigate-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: रतलाम में टीआई की गाड़ी चोरी और रंगदारी के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, डीआईजी करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: रतलाम में टीआई की गाड़ी चोरी और रंगदारी के मामले में चार पुलिसकर्मी सस्पेंड, डीआईजी करेंगे जांच
Thu, 18 Jan 2024 10:55 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 18 Jan 2024 10:55 PM IST
सार
थाने में खड़ी टीआई की अटैच गाड़ी चोरी कर रंगदारी मांगने मामले में चार पुलिसकर्मियों पर गाज गिरी है। लापरवाही बरतने के आरोप में चारों को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं मामले की जांच का जिम्मा डीआईजी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
टीआई की गाड़ी चोरी मामले में चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
रतलाम के स्टेशन रोड़़ पुलिस थाने से थाने के टीआई की जीप ले जाकर रंगदारी करने के मामले में एएसपी राकेश खाका ने चार पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए आईजी उज्जैन ने डीआईजी को दो दिन में जांच कर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।
रतलाम के स्टेशन रोड़ थाना परिसर से 14, 15 जनवरी की रात दो युवकों इरफान और उसके साथी ने थाने पर अटैच टीआई की गाड़ी चुराई थी और होटल संचालक के साथ रंगदारी मांगी थी। इस मामले में एएसपी राकेश खाका ने कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर देवीलाल पाटीदार, हेड कांस्टेबल शैलेंद्रसिंह व दो आरक्षक नीरज चौहान व याकूब को लाइन अटैच कर दिया है।
आईजी ने डीआईजी को सौंपी जांच
थाने में खड़ी टीआई की अटैच गाड़ी चोरी कर रंगदारी करने की घटना की खबर जब उज्जैन रेंज आईजी संतोष कुमार सिंह को मिली तो उन्होंने तत्काल एक्शन लेते हुए रतलाम रेंज डीआईजी मनोज कुमार सिंह को जांच के निर्देश दिए और दो दिन में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने निर्देश दिए।
विज्ञापन
लापरवाही पर की गई कार्रवाई
सीएसपी अभिनव वारंगे ने बताया कि मामले में प्रथमदृष्टया लापरवाही सामने आई है। इसको लेकर एएसपी राकेश खाका ने कार्रवाई की है। मामले की जांच जारी है। अगर और किसी की भी लापरवाही सामने आती है तो उस पर भी कार्रवाई की जाएगी।
यह था मामला
14-15 जनवरी की रात करीब डेढ़ बजे दो युवक आरोपी इरफान व शादाब खान दोनों निवासी काजीपुरा रतलाम के स्टेशन रोड पुलिस थाने में अटैच टीआई का चार पहिया वाहन क्रमांक एमपी 11 सीसी 7326 लेकर चले जाते हैं। वाहन लेकर युवक स्टेशन रोड क्षेत्र में पहुंचते है। यहां एक होटल के सामने वाहन रोक कर होटल संचालक हरीश पिता नानकराम चोथयानी को अपने पास बुलाते हैं। होटल संचालक हरीश वाहन के पास जाता है तो चालक सीट पर बैठा युवक पहले तो देर रात तक होटल क्यों खुली है उस पर सवाल-जवाब करता है। देर रात तक होटल खुली होने पर अभद्रता कर शराब पीने के लिए रुपये की मांग करता है। यहां तक होटल संचालक को आरोपी इरफान चांटा भी जड़ देता है। रुपये नहीं देने पर जाने से मारने की धमकी भी देता है। तब वहां पर अन्य व्यापारी भी जमा हो जाते हैं। बाद में पुलिस को सूचना गई। व्यापारी की शिकायत पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया तक जेल भेज दिया गया है।