फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Eight members of inter-state Banchhra gang arrested for planning robbery

Ratlam: अंतर्राज्यीय बांछड़ा गैंग के आठ सदस्य डकैती की योजना बनाते गिरफ्तार, पेट्रोलपंप पर करने वाले थे वारदात

Wed, 27 Dec 2023 10:32 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:32 PM IST
सार

पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे आठ डकैतों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से कई हथियार बरामद किए गए हैं। ये लोग अंतर्राज्यीय बांछड़ा गैंग के सदस्य हैं और आदतन अपराधी हैं। 

विज्ञापन
Ratlam: Eight members of inter-state Banchhra gang arrested for planning robbery
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले के बिलपाक पुलिस ने पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे आठ डकैतों को महू-नीमच हाईवे रोड स्थित ग्राम धराड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी खंडहर नुमा मकान के पास बैठकर पेट्रोल पंप लूटने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से धारदार हथियार जब्त किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक राहुलकुमार लोढा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी बिलपांक मुनेन्द्र गौतम द्वारा टीम का गठन किया गया। टीम ने महू नीमच फोरलेन मार्ग पर ग्राम धराड़ स्थित खंडहर नुमा मकान के पास दबिश देकर पुलिस टीम ने डकैती की योजना बनाते हुए बाछड़ा गैंग को धारदार तलवार, टॉमी, चाकू, ब्लेड, लोहे की राड, लाठी, मिर्च पावडर, चेन, हथौड़ व लाठी के साथ पकड़ा है। बदमाशों ने अपने नाम बंधन कुमार पिता रतनलाल सिसोदिया कंजर (20) निवासी ग्राम कपासन जिला चित्तोड़गढ़, कमलेश पिता उदयलाल कर्मावत बांछा (28) निवासी बानसेन थाना भदेसर, रवि पिता किशनलाल कर्मावत बांछड़ा (30) निवासी पिपलिया रूंडी मनासा, रविन्द्र पिता रमेश मालवीय बांछड़ा (24) निवासी चडोली मनासा, असलाल पिता मांगीलाल कर्मावत जाति बांछड़ा (25) निवासी पिपलिया रूंडी मनासा, अंकुश पिता जगदीश कर्मावत बांछड़ा (23) निवासी पिपलिया सोडी थाना मनासा, राहुल पिता मदनलाल कर्मावत बांछड़ा (19) निवासी पिपलिया रुंडी थाना मनासा व रवि पिता रोडमल मालवीय बांछड़ा (24) निवासी चडोली थाना मनासा जिला नीमच को पकड़कर उनके कब्जे से भरी मात्रा में अवैध हथियार जब्त किए।
विज्ञापन


आदतन अपराधी हैं पकड़े गए आरोपी
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से दो आरोपी आदतन अपराधी हैं। उन पर कई केस पहले से दर्ज हैं। रवि पिता किशनलाल कर्मावत पर राजस्थान और मप्र में 11 मामले दर्ज हैं। अंकुश पिता जगदीश कर्मावत पर मप्र और राजस्थान में छह प्रकरण दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed