फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Congress protest demanding action on BJP District President and MLA

Ratlam: BJP जिलाध्यक्ष-विधायक पर कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, कमलनाथ का पुतला जलाने से नाराज

Fri, 24 Feb 2023 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 24 Feb 2023 04:27 PM IST
सार

भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को रतलाम में कांग्रेस सड़क पर उतर आई। भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन
Ratlam: Congress protest demanding action on BJP District President and MLA
रतलाम कांग्रेस ने भाजपा नेताओं पर केस दर्ज करने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भाजपा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला जलाए जाने के विरोध में शुक्रवार को कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और भाजपा नेताओं पर एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। दरअसल यह पूरा मामला पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश से जुड़ा बयान देने के बाद गरमाया है।
विज्ञापन


कमलनाथ के मध्य प्रदेश को मदिरा प्रदेश वाले बयान के बाद भाजपा ने गुरुवार को कमलनाथ का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया था। इस बात से नाराज होकर कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला जलाए जाने के विरोध स्वरूप भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा, शहर विधायक चैतन्य काश्यप सहित वीडियो में नजर आ रहे तमाम भाजपा नेताओं के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की है। 
विज्ञापन


भाजपा की ओछी राजनीति
कांग्रेस के शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया द्वारा भाजपा के इस प्रदर्शन को ओछी राजनीति बताया गया है। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा के राज में शराब की दुकानें पूरे प्रदेश में बढ़ी हैं और बिक्री भी बढ़ी है। ऐसे में अब जब चुनावी समय नजदीक है तो भाजपा द्वारा अहाते को बंद करके स्वयं को महान बताने का काम किया जा रहा है। कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान शहर और जिले के कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed