फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Army jawan murdered girl when she was pressurizing him for marriage, dead body was found half naked

Ratlam: शादी के लिए दबाव बना रही थी तो आर्मी जवान ने कर दिया युवती का कत्ल, अर्धनग्न अवस्था में मिला था शव

Thu, 11 Apr 2024 10:29 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 10:29 PM IST
सार

1 अप्रैल 2024 को रिंगनोद थाना क्षेत्र के फोरलेन पर रूपनगर फंटे के पास जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। पुलिस ने हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। उसका हत्यारा उसी का दूर का रिश्तेदार युवक निकला। प्रेम संबंध को लेकर ये हत्या की गई। 

विज्ञापन
Ratlam: Army jawan murdered girl when she was pressurizing him for marriage, dead body was found half naked
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम के रिंगनोद थाना क्षेत्र में मिले युवती के अर्धनग्न शव के मामले में पुलिस ने 10 दिनों बाद हत्याकांड का खुलासा किया है। युवती की हत्या आर्मी में लांस नायक के पद पर पदस्थ उसके दूर के ही रिश्तेदार ने की थी। आर्मी जवान को सबूत मिटाने में उसकी पत्नी ने भी सहयोग किया था। युवती आरोपी पर शादी के लिए दबाव बना रही थी जिसके चलते आरोपी ने युवती की हत्या की। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि 1 अप्रैल 2024 को रिंगनोद थाना क्षेत्र के फोरलेन पर रूपनगर फंटे के पास जंगल में एक युवती की लाश मिली थी। लाश की शिनाख्त नहीं हुई थी। पुलिस ने लाश की शिनाख्ती के लिए सैकड़ो सीसीटीवी कैमरे सहित कई गुमशुदगियों पर पता करने का प्रयास किया। पांच दिन बाद एक महिला अपने बेटे के साथ रतलाम के औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंचकर अपनी बेटी की गुमशुदगी दर्ज कराती है।
विज्ञापन


इस गुमशुदगी के दर्ज होने के बाद पुलिस जब मृत युवती का फोटो और कपड़े आदि दिखाए तो महिला ने वो अपनी बेटी सविता राठौर निवासी ग्राम नरेड़ी बेरा जिला उज्जैन के बताए। सविता रतलाम में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। शिनाख्त के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जांच में सामने आया की मृत सविता की हत्या उसके ही रिश्तेदार पिंटू पिता कालू सिंह राजपूत ने की थी। आरोपी भारतीय सेना की फील्ड रेजीमेंट में लांस नायक है और द्रास सेक्टर में पोस्टेड है। आरोपी पिंटू राजपूत मृतिका सविता का दूर का रिश्तेदार है और बीते तीन वर्षों से दोनों के बीच प्रेम संबंध थे। जून 2023 में आरोपी पिंटू की शादी हो गई थी। सविता पिंटू पर शादी के लिए दबाव बना रही थी। इसके बाद आरोपी पिंटू ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया कि वह डेढ़ माह की छुट्टी पर अपने गांव आया था। इस दौरान उसने योजना बनाकर 1 अप्रैल 2024 को फोन कर मृतिका सविता राठौर को पंचेड़ फंटे पर बुलाया और वहां से मोटरसाइकिल से उसे लेकर रिंगनोद थाना क्षेत्र के ढोढर क्षेत्र में पहुंचा और सुनसान जगह देखकर चाकू मार कर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए उसने युवती के कपड़े हटा दिए। सबूत मिटाने में आरोपी की पत्नी शीतल ने भी उसका सहयोग किया था। पुलिस ने आरोपी पिंटू को जम्मू कश्मीर के कारगिल सेक्टर के द्रास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुरुवार को उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है, वहीं पिंटू की पत्नी शीतल फरार है जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed