{"_id":"6437d4993d3522fc6f055ee5","slug":"ratlam-appointment-letters-distributed-to-267-newly-appointed-employees-government-job-dream-come-true-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratlam: 267 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित, सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ratlam: 267 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित, सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार
Thu, 13 Apr 2023 03:38 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 13 Apr 2023 03:38 PM IST
सार
रतलाम जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में रेलवे के साथ पोस्ट ऑफिस और ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र पाने के बाद इन कर्मचारियों के चेहरे की खुशी कुछ और ही बयां करती नजर आई।
विज्ञापन
रतलाम में नियुक्ति पत्र बांटे गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 71 हजार नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर उन्हें संबोधित किया गया। रतलाम में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में आयोजित समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की मंच के माध्यम से 267 नवनियुक्त कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार के साथ सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, डीआरएम रजनीश कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी, कर्मचारी भी उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर नवनियुक्त कर्मचारियों के चेहरे भी खिल उठे।
रतलाम जिला मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में रेलवे के साथ पोस्ट ऑफिस और ग्रामीण बैंक के कर्मचारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। नियुक्ति पत्र पाने के बाद इन कर्मचारियों के चेहरे की खुशी कुछ और ही बयां करती नजर आई। दरअसल बीते 3 वर्ष से पहले उनके द्वारा भर्ती परीक्षा दी गई थी लेकिन कोरोना के कारण पूरी प्रक्रिया ठंडी पड़ गई थी। अब जाकर उनका सरकारी नौकरी का सपना साकार हुआ है।