फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Administration's bulldozers run on 29 dhabas involved in drug trade in Ratlam

Ratlam: रतलाम में नशे के कारोबार में लिप्त 29 ढाबों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

Fri, 14 Oct 2022 08:46 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 14 Oct 2022 08:46 PM IST
सार

जावरा से लेकर हसन पालिया तक फोरलेन पर मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों द्वारा बनाए गए 29 ढाबों को तोड़ा गया। जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने बताया कि लगभग सवा तीन करोड़ रुपये मूल्य के निर्माण तोड़े गए हैं। 

विज्ञापन
Ratlam: Administration's bulldozers run on 29 dhabas involved in drug trade in Ratlam
29 ढाबों पर बुलडोजर चलाया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के जावरा में फोरलेन पर बने ढाबों पर शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। अधिकारी टीम के साथ ढाबों पर पहुंचे और बुलडोजर से उन्हें जमींदोज कर दिया। इन ढाबो को चलाने वाले नशे के कारोबार में लिप्त हैं, जिसके चलते पुलिस और प्रशासन ने 29 ढाबों पर बुलडोजर चलाया। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान जावरा से लेकर हसन पालिया तक फोरलेन पर मादक पदार्थ गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों द्वारा बनाए गए 29 ढाबों को तोड़ा गया। जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापति ने बताया कि लगभग सवा तीन करोड़ रुपये मूल्य के निर्माण तोड़े गए हैं। हसन पालिया के अलावा कंचन खेड़ी तथा बरगढ़ गांव में भी ढाबे तोड़े गए। इस दौरान एक जगह से बेशकीमती दो मुहा रेड सैंड बोआ सांप भी जब्त किया गया। 
विज्ञापन


माफिया और नशा मुक्ति अभियान के तहत ढाबों पर कार्रवाई के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम द्वारा एक साथ दस जेसीबी को साथ ले जाकर उक्त कार्रवाई को अंजाम दिया। इसमें कुछ ढाबे पूरी तरह से अवैध बने थे। कार्रवाई के दौरान एसडीएम हिमांशु प्रजापति, सीएसपी अभिषेक आनंद सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed