फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Administration's action after tension in Chiklana-Divel

Ratlam: चिकलाना-दिवेल में तनाव के बाद प्रशासन एक्शन में, आरोपी का मकान तोड़ा तो शासकीय जमीन से हटाया कब्जा

Sun, 29 Jan 2023 09:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 29 Jan 2023 09:19 PM IST
सार

रतलाम जिले के समीपस्थ ग्राम चिकलाना और दिवेल में हुए तनाव के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। चिकलाना में प्रशासनिक अमले द्वारा आरोपियों के कब्जे से शासकीय भूमि को मुक्त कराया तो वहीं दूसरी ओर दिवेल में आरोपी के अवैध निर्माण को गिराया गया।

विज्ञापन
Ratlam: Administration's action after tension in Chiklana-Divel
ग्राम दिवेल में आरोपी के अवैध निर्माण को गिराया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के समीपस्थ ग्राम चिकलाना और दिवेल में चौबीस घंटे के अंतराल में एक के बाद एक दो समुदायों के बीच विवाद की घटना के बाद पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में आ गया। कालूखेड़ा और सैलाना थाने पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किए जाने के बाद चिकलाना में प्रशासनिक अमले द्वारा आरोपियों के कब्जे से शासकीय भूमि को मुक्त कराया तो वहीं दूसरी ओर दिवेल में आरोपी के अवैध निर्माण को गिराया गया।
विज्ञापन


घटना के बाद से दोनों गांवों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। कालूखेड़ा थानांतर्गत ग्राम चिकलाना में रविवार को गांव में पुलिस ने फ्लैग मार्च भी निकाला। इस दौरान पूरे गांव में सन्नाटा पसरा नजर आया। उल्लेखनीय है कि चिकलाना में दो दिन पूर्व गांव से एक जुलूस निकल रहा था। जुलूस जब धार्मिक स्थल के समीप पहुंचा तो कुछ लोगों द्वारा मौके पर पहुंचकर जुलूस में शामिल लोगों से विवाद किया था। घटना के बाद मामला गरमा गया था। पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है। 
विज्ञापन


वही 26 जनवरी की रात दिवेल में धार्मिक स्थल के समीप एक व्यक्ति द्वारा गाली-गलौच की जा रही थी, जिसे रोकने पर कुछ लोगों ने धार्मिक स्थल में जाकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया था। इसी मामले में आरोपी के अवैध निर्माण को गिराने की कारवाई की गई। पुलिस ने मामले में 9 लोगों के खिलाफ मारपीट कर प्रकरण दर्ज किया था। दोनों ही स्थान पर कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस व प्रशासन की टीम उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed