फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajya Sabha Election: Vivek Tankha filed his nomination for Rajya Sabha, Congress State President and Leader of Opposition were present

Rajya Sabha Election: विवेक तन्खा ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रहे मौजूद

Mon, 30 May 2022 01:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 30 May 2022 01:21 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार विवेक तन्खा ने अपना नामांकन सोमवार को भर दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह मौजूद रहे।

विज्ञापन
Rajya Sabha Election: Vivek Tankha filed his nomination for Rajya Sabha, Congress State President and Leader of Opposition were present
विवेक तन्खा ने राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की एक सीट के लिए कांग्रेस उम्मीदवार विवेक तन्खा ने अपना नामांकन सोमवार को भर दिया। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में राज्यसभा उम्मीदवार विवेक तन्खा के दोबारा राज्यसभा सदस्य के लिए उम्मीदवार बनाने पर कार्यक्रम का आयोजन रखा। पार्टी मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के सभी बड़े नेता मौजूद थे। यहां से विवेक तन्खा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विधानसभा पहुंचे, जहां तन्खा ने अपनी दूसरी बार सदस्यता के लिए नामांकन भरा। 
विज्ञापन

 
मध्य प्रदेश की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। एक सीट पर बीजेपी और एक सीट पर कांग्रेस ने नाम तय कर दिए हैं। एक सीट पर बीजेपी को नाम तय करना है। बीजेपी ने ओबीसी नेता कविता पाटीदार को अपना उम्मीदवार बनाया है। वे बीजेपी में महासचिव हैं। वहीं, कांग्रेस ने दूसरी बार राज्यसभा के लिए विवेक तन्खा को उम्मीदवार बनाया है। नामांकन भरने से पहले तन्खा ने कहा कि पार्टी ने मेरी उपयोगिता के आधार पर मेरा नाम आगे किया है। कांग्रेस नेता अरुण यादव ने कहा कि तन्खा हमारे लिए उपयोगी हैं। हम सब ने उनका नाम तय किया है। तन्खा ने कहा कि उन्होंने कश्मीरी पंडितों के पुनर्वास के लिए राज्यसभा में मुद्दा उठाया है। कश्मीरी पंडितों के लिए नए सिरे से फिर अभियान की शुरुआत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed