{"_id":"5d48f22c8ebc3e6cb56851e8","slug":"raju-caught-in-pakistan-over-espionage-charges-mother-s-health-deteriorate","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक में जासूसी के आराेप में पकड़े गए राजू की मां की तबीयत बिगड़ी, घर में खाने को भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाक में जासूसी के आराेप में पकड़े गए राजू की मां की तबीयत बिगड़ी, घर में खाने को भी नहीं
Tue, 06 Aug 2019 10:08 AM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 06 Aug 2019 10:08 AM IST
सार
- राजू की मां की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल जाने तक के लिए किराया नहीं।
- सांसद नंदकुमार चौहान ने कहा- विदेश मंत्री से बात करूंगा।
- राजू के परिवार की जानकारी पुलिस ने ली, विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट की जा रही है।
विज्ञापन
राजू पाकिस्तान की हिरासत में
- फोटो : special arrangement
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान में जासूसी के आरोप में पकड़े गए खंडवा जिले के इंधावड़ी गांव के राजू लक्ष्मण भील की मां बसंताबाई की तबीयत खराब हो गई है। जब से इस बात की जानकारी राजू की मां को मिली है उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वह तनाव में आ गई है। राजू के घर के पास दो दिनों से मीडिया का जमावड़ा लगा हुआ है।
विज्ञापन
सोमवार को मीडिया से बात करने के दौरान वह गिर गईं। राजू के छोटे भाई ने बताया कि मां की तबीयत बिगड़ने के बाद गांव के ही डॉक्टर को दिखाया जिसके बाद डॉक्टर ने कहा कि तनाव के कारण उनको सिर दर्द और चक्कर आ रहे हैं।
विज्ञापन
परिवार की हालात इतने खराब है कि बसंताबाई के पास खंडवा जाने तक के लिए पैसे नहीं है। छोटे भाई ने बताया कि खंडवा अस्पताल पहुंचने के लिए 200 रुपये खर्च लग जाएगा। पैसे न होने के चलते केवल खंडवा जाने का सोचकर ही चुप बैठना पड़ता है।
विज्ञापन
जब से बंसताबाई को इस बात की खबर मिली है कि उनका लाल दुश्मन देश की सीमा में चला गया है। उनको काम पर जाने का समय नहीं मिल रहा है। घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहता है।
इस बात की जानकारी मिलते ही सांसद नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि वह इस बारे में विदेश मंत्री से बात करेंगे। राजू की मानसिक दशा ठीक नहीं है। उसे जल्द खंडवा लाएंगे।
इस मामले की जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस के अधिकारियों ने राजू के परिजनों से मुलाकात की है। साथ ही राजू के मामले की विदेश मंत्रालय को रिपोर्ट जारी की जा रही है।
