फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajnath Singh in Pitambara Peeth: Defense Minister reached Datia after coming to Gwalior, no one got permission to go to the temple

पीतांबरा पीठ में राजनाथ सिंह: रक्षा मंत्री ग्वालियर आकर दतिया पहुंचे, किसी को नहीं मिली मंदिर में जाने की इजाजत

Wed, 17 Nov 2021 01:02 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 17 Nov 2021 01:02 PM IST
सार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार सुबह ग्वालियर पहुंचे। यहां से झांसी होकर दतिया के पीतांबरा पीठ गए। वहां उन्होंने पूजा-अर्चना की। प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा उनके साथ थे। 

विज्ञापन
Rajnath Singh in Pitambara Peeth: Defense Minister reached Datia after coming to Gwalior, no one got permission to go to the temple
राजनाथ सिंह और नरोत्तम मिश्रा दतिया के पीतांबरा पीठ में। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचे। इसके बाद वे दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे। वहां मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। 
विज्ञापन

Rajnath Singh in Pitambara Peeth: Defense Minister reached Datia after coming to Gwalior, no one got permission to go to the temple
ग्वालियर में राजनाथ सिंह का स्वागत किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया
राजनाथ सिंह सुबह 10:15 बजे वायुसेना के ग्वालियर स्थित महाराजपुरा एयरबेस पर आए। यहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने उनकी अगवानी की। महाराजपुरा एयरबेस पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना हुए। वहां से वे सड़क मार्ग से दतिया में पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। वहां प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही। प्रोटोकॉल की वजह से किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंदिर के बाहर ही राजनाथ सिंह का इंतजार करना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed