{"_id":"3d0cd5a0-caa0-11e2-9e8a-d4ae52bc57c2","slug":"rajnath-singh-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ सिंह ने की शिवराज के सुशासन की तारीफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ सिंह ने की शिवराज के सुशासन की तारीफ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 01 Jun 2013 03:17 PM IST
विज्ञापन
ग्वालियर में चल रहे दो दिवसीय ग्राम नगर केन्द्र पालक संयोजक सम्मेलन में भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा है कि कार्यकर्ताओं को आपसी कलह भूलकर चुनाव मैदान में आना होगा, तभी मध्यप्रदेश में तीसरी बार सरकार बन सकेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर लोकसाभा में विपक्ष की नेता सुष्मा स्वराज ने कहा कि यह समय किसी को निपटाने का नहीं है।आपसी मनमुटाव भुला दें, क्योंकि चुनौती बाहर से है।
ऐसा निश्चित तौर पर हुआ होगा कि कभी किसी नेता के व्यवहार से कार्यकर्ता को ठेस पहुंची हो और उसने उस बात को गांठ बांधकर रख लिया हो, लेकिन चुनाव के समय ये मनमुटाव कभी भई पार्टी के हितों के विपरीत नहीं जाना चाहिए।
विज्ञापन
नक्सली समस्या को देश के सामने एक गंभीर चुनौती बताते हुए सिंह ने एक सर्वेक्षण का हवाला दिया और कहा कि 51 प्रतिशत लोगों का विश्वास है कि भाजपा समस्याओं से अच्छी तरह निपटती है।
विज्ञापन
सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने कांग्रेस नेताओं पर नक्सली हमले की घटना की न्यायिक जांच की घोषणा कर दी है और उसकी रिपोर्ट आने पर सच्चाई सबके सामने आ जायेगी।
राजनाथ सिंह ने सुशासन पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा, कैलाश जोशी और यहां तक की बाबूलाल गौर की तारीफ की। उन्होंने राज्य सरकार में बेहतर काम के लिए शिवराज सिंह की भी तारीफ की।
इस अधिवेशन नितिन गडकरी ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल, मुख्यमंत्री चौहान भी मौजूद थे।
लोकसभा में विपक्ष की नेता सुष्मा स्वराज ने यहां कहा कि नक्सलियों के प्रति केंद्र सरकार का नरम रवैया रहा है। ये यहां भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रही थीं।
