{"_id":"668b96754c64d2540c01d0fd","slug":"tragic-accident-in-rajgarh-3-dead-2-seriously-injured-rajgarh-news-c-1-1-noi1226-1870819-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: अयोध्या से महाराष्ट्र लौट रही कार खड़े कंटेनर से टकराई, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: अयोध्या से महाराष्ट्र लौट रही कार खड़े कंटेनर से टकराई, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, दो गंभीर
Mon, 08 Jul 2024 02:28 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: राजगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 02:28 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश से महाराष्ट्र जा रही एक तेज रफ्तार कार सोमवार सुबह राजगढ़ जिले के सरेडी गांव के पास खड़े कंटेनर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार पांच में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। दो गंभीर रूप से घायल हैं।
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार
विस्तार
राजगढ़ जिले के पचोर में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार खड़े हुए कंटेनर से जा टकराई। हादसे में एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें उपचार के लिए शाजापुर से इंदौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन
कार में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के सोलापुर के रहने वाले हैं। कार उत्तरप्रदेश के अयोध्या से महाराष्ट्र लौट रही थी। इसी दौरान राजगढ़ जिले के पचोर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सरेड़ी गांव के पास हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार खड़े कंटेनर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार पांच में से तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। दो गंभीर घायल हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद शाजापुर जिला अस्पताल रेफर किया गया था। बाद में उन्हें इंदौर रेफर कर दिया गया। कार में सवार सभी लोग एक ही कंपनी में कार्यरत थे। अयोध्या घूमने के लिए गए थे। लौटने के दौरान यह हादसा हुआ।
विज्ञापन
पचोर थाना प्रभारी आकांक्षा शर्मा ने बताया कि सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास हुए हादसे में अत्तार रमिला पति मजबूल अहमद, हमजी खान पिता आमीन अत्तार और भगवान दगड़ू पंवार की मौके पर ही मौत हो गई। हमजी और रमिला पति-पत्नी थे। घायलों के नाम दिलावर और अनिल पाटिल हैं। पहले तो उन्हें पचोर शासकीय अस्पताल लाया गया था। दुर्घटना में मारे गए लोग और घायल सोलापुर की एक ही कंपनी में काम करते हैं। सोलापुर के भगवान पंवार के साथ अयोध्या घूमने गए थे। पंवार ने रविवार शाम अयोध्या से लौटने की जानकारी दी थी। वह ही कार चला रहा था। हादसा इतना भीषण था कि दरवाजा फंस गया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर घायलों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
