फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Theft in the temple at the beginning of the new year revealed

Rajgarh: मंदिर में नए साल की शुरुआत में हुई चोरी का खुलासा, चौकीदार ही निकला चोर, जानें पूरा मामला

Sun, 07 Jan 2024 08:28 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 07 Jan 2024 08:28 AM IST
सार

Rajgarh: राजगढ़ जिला मुख्यालय के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खोयरी महादेव मंदिर में 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात दानपेटियों में से हुई रुपयों की चोरी का खुलासा कोतवाली पुलिस ने किया है। जिसमें मंदिर के चौकीदार ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस पूरी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Theft in the temple at the beginning of the new year revealed
मंदिर में नए साल की शुरुआत में हुई चोरी का खुलासा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उक्त चोरी के संबंध में थाना प्रभारी वीर सिंह ठाकुर ने बताया कि दिनांक 1 जनवरी 2024 को फरियादी पूजारी उमेश शर्मा ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 31 दिसंबर और एक जनवरी की दरमियानी रात खोयरी महादेव मंदिर में रखी दानपेटी के ताले तोड़कर अज्ञात चोर चोरी कर ले गये है। जिस पर कोतवाली राजगढ़ में अपराध क्रमांक 03/24 धारा 457, वा 380 IPC का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया था।

विज्ञापन

जुर्म की बात कबूली
विवेचना के दौरान उक्त चोरी के संबंध में मंदिर में नियुक्त चौकीदार चैनसिंह भील उम्र 51 साल निवासी खोयरी रोड राजगढ़ से गंभीरता से पूछताछ की गई, जिसने पूछताछ पर बताया कि मंदिर की दानपेटी से चोरी, ललित भील उम्र 20 साल, बजेसिंह भील उम्र 30 साल व अमरसिंह भील उम्र 40 साल सर्व निवासी ग्राम जूनापानी के साथ मिलकर हम लोगों ने की थी और मंदिर की दान पेटी से 2150 रुपयें मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed