फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Rajgarh: Police recovered kidnapped teenager girl; Puja started in temples of 3 villages, one still locked

Rajgarh: अपहृत किशोरी को पुलिस ने किया बरामद; 3 गांवों के मंदिरों में पूजा शुरू, एक में अब भी लगा ताला

Fri, 08 Dec 2023 07:59 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 08 Dec 2023 07:59 PM IST
सार

Kidnapped Teenager Girl Recovered: राजगढ़ में अपहृत हुई किशोरी को पुलिस ने बरामद कर लिया। किशोरी के पिता ने बताया कि ये बिलकुल सत्य है कि हमने विरोध स्वरूप चार गांव में पूजा पाठ बंद कर दिया था। उनमें से तीन में पूजा पाठ दोबारा से शुरू हुआ है, लेकिन एक गांव में आज भी मंदिर में ताला लगा हुआ है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Rajgarh: Police recovered kidnapped teenager girl; Puja started in temples of 3 villages, one still locked
भोजपुर पुलिस ने किशोरी को किया बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव से 25 नवंबर को एक किशोरी अपहृत हो गई थी। भोजपुर पुलिस ने उसे राजगढ़ से बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, भोजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत अपने गांव से अपने मामा के यहां आई एक किशोरी को एक अज्ञात युवक अपहृत कर अपने साथ ले गया था। अधिक समय बीत जाने पर भी जब नाबालिग का कोई सुराग नहीं लगा। तब ग्रामीणों ने विरोध में कोतवाली थाना और भोजपुर थाना क्षेत्र के कुल चार गांवों में पूजा पाठ बंद करते हुए मंदिरों में ताले लगा दिए गए थे। साथ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे थे।
विज्ञापन


उक्त पूरे घटनाक्रम को लेकर भोजपुर थाना प्रभारी सुनील केवट ने बताया कि घटना 25 नवंबर की है। हमने अपहृत हुई किशोरी को बरामद भी कर लिया है। जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लेंगे। साथ ही मंदिरों में पूजा पाठ बंद हो जाने वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसा तो कुछ नहीं है। लेकिन उन्होंने गांव में ऐसा कुछ किया हो तो कह नहीं सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, नाबालिग किशोरी के पिता ने बताया कि ये बिलकुल सत्य है कि हमने विरोध स्वरूप चार गांव में पूजा पाठ बंद कर दिए था। उनमें से तीन में पूजा पाठ दोबारा से शुरू हुआ है, लेकिन एक गांव में आज भी मंदिर में ताला लगा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनकी बेटी को दस्तयाब कर लिया है और वे उसकी काउंसलिंग भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed