{"_id":"64f3257435f3482609029cb7","slug":"rajgarh-news-26-year-old-youth-shot-himself-in-narsinghgarh-police-is-investigating-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh News: नरसिंहगढ में 26 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारी, पुलिस कर रही है जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh News: नरसिंहगढ में 26 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारी, पुलिस कर रही है जांच
Sat, 02 Sep 2023 05:37 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 02 Sep 2023 05:37 PM IST
सार
राजगढ़ जिले में 26 वर्षीय युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। देसी कट्टे से उसने यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजगढ़ में 26 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजगढ जिले के नरसिंहगढ नगर की शिक्षक कॉलोनी में शुक्रवार को अज्ञात कारणों के चलते 26 वर्षीय युवक ओम प्रकाश यादव ने देसी कट्टे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भोपाल भेजा है।
विज्ञापन
युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। उसका उपचार भी चल रहा था। शुक्रवार को उसने देसी कट्टे से कनपटी पर गोली मारी और जीवन लीला ही समाप्त कर ली। पुलिस मृतक युवक के शव को नरसिंहगढ सिविल अस्पताल लेकर आई। सिर पर घाव होने से संबंधित उपकरण अस्पताल में नहीं थे। इस वजह से युवक का शव भोपाल पहुंचाया गया। थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि युवक ने खुद को गोली मारी है। जिसकी जांच की जा रही है,जांच के पश्चात ही आगामी कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
