फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   MP Election 2023: Who Will be Next CM If BJP Wins, Tomar Says- Our Chief Minister is Shivraj

MP Election 2023: भाजपा में मुख्यमंत्री के चेहरे पर मचा है घमासान, अब तोमर बोले- हमारे मुख्यमंत्री तो शिवराज

Fri, 27 Oct 2023 03:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़/भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 27 Oct 2023 03:39 PM IST
सार

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री पद के कई दावेदारों को टिकट दिया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बजाय सामूहिक नेतृत्व का मंत्र दिया है। इससे इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि भाजपा की सरकार बनी तो क्या मुख्यमंत्री शिवराज ही होंगे।
 

विज्ञापन
MP Election 2023: Who Will be Next CM If BJP Wins, Tomar Says- Our Chief Minister is Shivraj
पत्रकारों से बातचीत करते हुए नरेंद्र सिंह तोमर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्य प्रदेश में भाजपा में मुख्यमंत्री पद के चेहरे के घमासान को लेकर उठ रहे सवालों को नई दिशा दे दी है। उन्होंने राजगढ़ में कहा कि हमारे मुख्यमंत्री तो शिवराज सिंह चौहान ही हैं। 

विज्ञापन


पार्टी ने इस बार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चेहरे के बजाय चुनाव चिह्न कमल को आगे रखकर ही प्रचार कर रही है। तोमर राजगढ़ की खिलचीपुर विधानसभा सीट से घोषित भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक हज़ारीलाल दांगी का नामांकन फॉर्म जमा कराने व रोड शो के लिए राजगढ़ आए थे। तोमर ने भाजपा के मुख्यमंत्री के चेहरे पर लग रही अटकलों को विराम दिया। उन्होंने मीडिया के सवालों पर कहा कि हमारे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान है।
विज्ञापन


तोमर के इस बयान के दो आशय निकाले जा रहे हैं। एक तो वे वर्तमान सीएम की बात कर रहे हैं और दूसरा भविष्य की बात कर रहे हैं। इस समय तोमर के साथ-साथ नरोत्तम मिश्रा, गोपाल भार्गव, कैलाश विजयवर्गीय, फग्गनसिंह कुलस्ते और प्रहलाद पटेल जैसे नेता चुनाव मैदान में हैं। यह सभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार बताए जा रहे हैं।  भार्गव और विजयवर्गीय तो सभाओं में जनता को संकेत तक दे चुके हैं कि उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धर्म-अधर्म की लड़ाई
नामांकन के बाद सभा में तोमर ने कहा कि इस बार का चुनाव भाजपा और कांग्रेस के बीच नहीं बल्कि धर्म और अधर्म के बीच है। भाजपा राम मंदिर के साथ खड़ी है। कांग्रेस सनातन धर्म को मिटाने की बात करने वालों के साथ खड़ी है। इनके नेता (राहुल गांधी) भारत जोड़ो यात्रा निकालते हैं। कोई मुझे ये बताए कि आपको भारत कहीं से टूटा नजर आता है क्या, जो भारत को जोड़ने की जरूरत है। कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्रियों दिग्विजय सिंह और प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर भी उन्होंने जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह कभी नहीं कहती कि हमने ये सड़क बनवाई है या हमने स्टॉप डेम बनाए हैं। कांग्रेस केवल सनातन धर्म को मिटाने की कोशिश में लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed