फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Hemp cultivation accused arrested in Rajgarh

Rajgarh: पाटड़ी गांव में गांजे की खेती करने वाला गिरफ्तार, 41 किलो माल जब्त, न्यायालय ने आरोपी को भेजा जेल

Sun, 13 Aug 2023 06:48 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 13 Aug 2023 06:48 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी को गांजे के 70 पौधे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए माल का वजन 41 किलो है, जिसकी कीमत एक लाख 64 हज़ार रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
Hemp cultivation accused arrested in Rajgarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजगढ़ जिले के नवागत एसपी धर्मराज ने शुरुआत में ही जिले के समस्त थाना प्रभारियों की बैठक आयोजित कर उनके क्षेत्र में होने वाली आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया था। इसके परिपालन में कालीपीठ थाने की पुलिस ने अवैध रूप से मादक पदार्थ की खेती करने वाले आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम देते हुए उसके कब्जे से 41 किलो गांजा जब्त कर उसे गिरफ्तार किया व न्यायालय में प्रस्तुत कर सलाखों के पीछे पहुंचाया है।

विज्ञापन


कालीपीठ थाना प्रभारी रजनीश सिरोठिया ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि कालीपीठ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पाटड़ी गांव में 40 वर्षीय कन्हैय्यालाल तंवर अवैध रूप से गांजे की खेती कर रहा है। सूचना पर मौके पर दाबिश दी गई। पुलिस ने आरोपी को गांजे के 70 पौधे के साथ गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए माल का वजन 41 किलो है, जिसकी कीमत एक लाख 64 हज़ार रुपये आंकी गई है। आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। यहां से उसे न्यायायिक हिरासत में जिला जेल पहुंचाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed