फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News ›   Disabled model who has become recognized at the national level

Rajgarh: राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका दिव्यांग मॉडल, अपने ही क्षेत्र में मान सम्मान से वंचित, जानें वजह

Tue, 23 Jan 2024 06:53 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 23 Jan 2024 06:53 PM IST
सार

Rajgarh: मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिला मुख्यालय से लगभग 8 से 10 किलोमीटर की दूरी पर बसे करेड़ी गांव में निवास करने वाले दिव्यांग राजेश वर्मा एक मॉडल है, जिन्होंने राजगढ़ जिले का नाम राष्ट्रीय वा अंतर्राष्ट्रीय पटल पर रखा है, लेकिन उन्हें अफसोस है की वे अपने ही क्षेत्र में जिला वा स्थानीय प्रशासन के मान सम्मान से वंचित है। 

विज्ञापन
Disabled model who has become recognized at the national level
राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुका दिव्यांग मॉडल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के रहने वाले दिव्यांग मॉडल राजेश वर्मा राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान देकर गांव का नाम रोशन कर चुके हैं, लेकिन वे अपने ही क्षेत्र में मान सम्मान से वंचित है। राजेश वर्मा बताते है कि लगभग 4 वर्ष पूर्व जब वे अपनी स्नातक डिग्री की तैयारी कर रहे थे, उस दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ और वे 3 मंजिल फ्लैट से नीचे गिर गए, जिसमें उनकी कमर की हड्डी डैमेज हो गई थी। इस हादसे के बाद वे दोनों पैर से पैरालिसिस हो गए, जिसके बाद वे चलने तक की भी उम्मीद छोड़ चुके थे, लेकिन उन्होंने अपनी हिम्मत और हौसले से छड़ी के सहारे चलते हुए मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा और मिस्टर इंडिया का खिताब जीता, जोकि मॉडलिंग की दुनिया में एक राष्ट्रीय स्तर का खिताब है।

विज्ञापन


राज्यपाल भी दे चुके हैं सम्मान
जिसके बाद उन्होंने हार नहीं मानी और देश के अलग-अलग हिस्से में होने वाले शो में शिरकत की और कई अवार्ड भी जीते। उन्हें सांसद मनोज तिवारी सहित केंद्र व प्रदेश स्तर के जनप्रतिनिधि सम्मानित कर चुके हैं। इतना ही नहीं विश्व दिव्यांग दिवस के मौके पर उन्हें जम्मू कश्मीर के महामहिम राज्यपाल मनोज सिन्हा के द्वारा दिव्यांगजन स्वाभिमान सम्मान वर्ष 2023 से नवाजा जा चुका है। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed