फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: Pt. Pradeep Mishra will narrate Shiva Mahapuran story in Rajgarh from 19 to 23 August

Rajgarh News: राजगढ़ में शिव महापुराण कथा सुनाएंगे पं. प्रदीप मिश्रा, 19 से 23 अगस्त तक होगा आयोजन

Tue, 25 Jul 2023 01:58 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 25 Jul 2023 01:58 PM IST
सार

कुबेरेश्वर धाम के प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा 19 अगस्त से 23 अगस्त कर राजगढ़ जिले में पांच दिवसीय कथा का आयोजन करेंगे। 

विज्ञापन
Rajgarh News: Pt. Pradeep Mishra will narrate Shiva Mahapuran story in Rajgarh from 19 to 23 August
राजगढ़ में होगी प्रदीप मिश्रा की कथा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजगढ़ जिला मुख्यालय में 19 अगस्त से 23 अगस्त तक पंडित प्रदीप मिश्रा की भी पांच दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। राजगढ़ में आयोजित होने वाली कथा के आयोजन की जानकारी कुबरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप मिश्रा के द्वारा स्वयं ही अपने चैनल के माध्यम से कथा के दौरान दी गई है, जिसमें वे कह रहे है कि,19 से 23 अगस्त मां जालपा की नगरी मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले को दिया गया है, जहां पांच दिन की शिव महापुराण कथा का आयोजन मां जालपा के चरणों में किया जाएगा।
विज्ञापन


आयोजन समिति के सदस्य व पूर्व विधायक पंडित हरिचरण तिवारी के पुत्र आशीष तिवारी ने बताया कि, बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की राजगढ़ में कथा करवाने के बाद से ही हम प्रयासरत थे कि, कुबरेश्वर धाम के पंडित प्रदीप  मिश्रा की कथा का भी आयोजन राजगढ़ जिले में किया जाए। ईश्वर की अनुकम्पा से हमे वो सौभाग्य भी प्राप्त हुआ और पंडित प्रदीप मिश्रा ने अपने कीमती वक़्त में से 19 अगस्त से 23 अगस्त तक का समय राजगढ़ जिले के लिए दिया है, जिसके लिए में उनका आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही कथा के स्थान को लेकर उन्होंने कहा कि, राजगढ़ के प्रमुख स्थान पर कथा हो और कानून व्यवस्था भी बनी, रहे इस बात का ध्यान रखते हुए जिला प्रशासन के साथ बैठक आयोजित कर उचित स्थान का चयन शीघ्र ही किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed