फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: Pradeep Mishra did a short stay in Rajgarh on the request of his disciple.

Rajgarh News: राजगढ़ में प्रदीप मिश्रा ने किया अल्प प्रवास, शिष्य के आग्रह पर राजस्थान जाते वक्त रूके

Wed, 05 Jul 2023 09:10 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 05 Jul 2023 09:10 AM IST
सार

कुबरेश्वर धाम के प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा मंगलवार को राजस्थान जाते वक्त राजगढ़ शहर में अल्प समय के लिए प्रवास पर रहे, जहां से वे राजस्थान के लिए वापस रवाना हो गए।

विज्ञापन
Rajgarh News: Pradeep Mishra did a short stay in Rajgarh on the request of his disciple.
प्रदीप मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के सीहोर जिले में स्थित कुबरेश्वर धाम के प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा मंगलवार को राजस्थान जाते वक्त राजगढ़ शहर में अल्प समय के लिए प्रवास पर रहे, जहां से वे राजस्थान के लिए वापस रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार पंडित प्रदीप मिश्रा राजगढ़ शहर के वार्ड क्रमांक 2 में स्थित बिरजीपुरा में निवास करने वाले उनके शिष्य आशीष चौहान के निवास पर पहुंचे, जहां उनके शिष्य व परिजनों ने उनका स्वागत व सत्कार किया और लगभग 15 मिनट के बाद वे राजस्थान के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पंडित प्रदीप मिश्रा के शिष्य आशीष चौहान गुरुपुर्णीमा के दिन सीहोर नहीं जा सके थे, तभी से उनका मन दुखी था। उन्हें सूचना मिली थी कि उनके गुरु राजस्थान के पुष्कर में 5 जुलाई से होने वाली महापुराण के आयोजन में शामिल होंगे और वे मंगलवार को राजगढ़ से होकर निकलेंगे, उसके बाद उन्होंने अपने गुरु से घर आने का आग्रह किया और उन्होंने स्वीकार किया और वे अल्प समय के लिए ही सही लेकिन राजगढ़ में उनके शिष्य के घर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed