फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh News: ICICI Bank manager embezzled Rs 93 lakh, police registered case

Rajgarh News: ICICI बैंक के मैनेजर ने किया 93 लाख रुपये का गबन, पुलिस ने दर्ज किया केस

Wed, 31 May 2023 03:52 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 31 May 2023 03:52 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में ICICI बैंक के मैनेजर ने ओवरड्राफ्ट अकाउंट बनाकर किसानों के 93.86 लाख रुपये का गबन कर लिया। बैंक प्रबंधन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 
 

विज्ञापन
Rajgarh News: ICICI Bank manager embezzled Rs 93 lakh, police registered case
राजगढ़ का आईसीआईसीआई बैंक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजगढ़ की आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक में तत्कालीन मैनेजर ने फर्जी ओवरड्राफ्ट खाता बनाकर किसानों के 93.86 लाख रुपये का गबन किया है। मामला सामने आते ही मैनेजर की पत्नी ने कोतवाली पुलिस थाने में गुमशुदगी का आवेदन दिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


राजगढ़ जिले में मोहनपुरा डैम के डूब क्षेत्र में आई जमीन के बदले में किसानों को अरबों रुपये का मुआवजा मिला था। यह राशि किसानों ने जिले के ICICI समेत अन्य बैंकों में फिक्स डिपॉजिट कराई थी। ICICI बैंक की राजगढ़ शाखा के तत्कालीन शाखा प्रबंधक हनुमंत मेवाड़े ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर किसानों के मुआवजे की राशि पर ही हाथ साफ कर दिया। किसान एफडी की राशि लेने पहुंचे तो गोलमोल जवाब देकर उन्हें वापस भेज दिया। किसानों का जब सब्र टूटने लगा तो उन्होंने हंगामा किया। उसी दौरान हनुमंत मेवाड़े भी गायब हो गया। उसकी पत्नी ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी का लिखित आवेदन दिया। पुलिस उसकी भी जांच कर रही है। कोतवाली थाने में मेवाड़े के साथ ही दो अन्य लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी, गबन व कूटरचित दस्तावेज तैयार करने सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज है।
विज्ञापन


कोतवाली थाना प्रभारी उमेश यादव ने बताया कि ICICI बैंक के तत्कालीन शाखा प्रबंधक हनुमंत मेवाड़े और उसके सहयोगी मान सिंह और तपन मोरी ने किसानों की एफडी की राशि के आधार पर ओवरड्राफ्ट लिया। 93.86 लाख रुपये का गबन कर लिया। तीनों के विरुद्ध आईपीसी की धारा 420, 409, 467, 468, 471 व 120-बी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में हुई गबन की पुष्टि
मामला सामने आने पर कलेक्टर के निर्देश पर जांच टीम बनाई गई थी। राजगढ़ की एसडीएम जूही गर्ग के नेतृत्व में की गई जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए। किसानों की एफडी की राशइ पर फर्जी ओवरड्राफ्ट अकाउंट बनाए गए। इन खातों से लाखों रुपये निकाले गए। मेवाड़े पर बैंक में नकली सोना जमा कर गोल्ड लोन लेने का आरोप भी है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed