फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: Dead body of pregnant woman found in a well, in-laws are saying that she committed suicide, family members accused of murder

राजगढ़: कुएं में मिला गर्भवती महिला का शव, ससुराल वाले कह रहे आत्महत्या की, मायके वालों ने लगाए हत्या के आरोप

Sun, 01 May 2022 03:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 01 May 2022 03:30 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के गांव कुलीखेड़ा में गर्भवती महिला का शव कुएं मे मिला है। ससुराल वालों ने बताया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 

विज्ञापन
Rajgarh: Dead body of pregnant woman found in a well, in-laws are saying that she committed suicide, family members accused of murder
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media

विस्तार

राजगढ़ जिले के गांव कुलीखेड़ा में गर्भवती महिला का शव कुएं मे मिला है। ससुराल वालों ने बताया है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। जिसके बाद महिला ने आत्महत्या कर ली। मायके वालों ने ससुराल वालों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कुलीखेड़ा गांव में 22 वर्षीय गर्भवती महिला मंजू दांगी कुएं में पड़ी दिखी। ग्रामीणों की मदद से महिला का शव कुएं से निकालकर खिलचीपुर अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही खिलचीपुर पुलिस और महिला के मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे। मायके वालों ने पति सहित सास, ससुर और अन्य पर हत्या कर कुएं में फेंकने के आरोप लगाए हैं। महिला के परिजनों के आरोप को लेकर खिलचीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की मौजूदगी में एक जांच टीम ने महिला का पोस्टमार्टम किया। दोनों पक्ष के बयान लिए हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में पोस्ट मार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


बता दें कि कुछ साल पहले कुलीखेड़ा गांव के माखन दांगी से खिलचीपुर थाना क्षेत्र के रनारा गांव की मंजू दांगी की शादी हुई थी। दोनों की ढाई साल की बेटी है। साथ ही वह 2 माह की गर्भवती थी। कुलीखेड़ा गांव में महिला के ससुराल वालों की मानें तो शनिवार शाम 7 बजे मंजू और उसके पति माखन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद पति माखन घर से चला गया। वहीं जब वह रात 11 बजे वापस लौटा तो घर पर मंजू नहीं थी। खोजने पर गांव के एक कुएं पर उसकी चप्पल मिली, जब एक खोजबीन शुरू की तो कुएं से महिला को बाहर निकाला। महिला को उसका पति और ससुराल वाले खिलचीपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed