फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rajgarh: Dalit youth was poisoned for not repaying the loan, case registered against seven people

Rajgarh: उधारी नहीं चुकाने पर दलित युवक को पिलाया जहर, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 20 Jun 2023 03:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 20 Jun 2023 03:55 PM IST
सार

राजगढ़ जिले में दलित युवक ने दबंगों पर खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाने के लिए जहर पिलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर सात लोगों को नामजद किया है। 

विज्ञापन
Rajgarh: Dalit youth was poisoned for not repaying the loan, case registered against seven people
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राजगढ़ जिले में उधारी को लेकर दबंगों ने दलित युवक पर खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया। उसने हस्ताक्षर करने से इनकार किया तो उसे जहर पिला दिया। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।

विज्ञापन


मामला राजगढ़ जिले के तलेन थाना क्षेत्र के अंतर्गत इकलेरा का है। यहां रहने वाले दलित युवक मनोज मालवीय ने बताया कि उसने एक साल पहले तलेन थाना क्षेत्र के अबाड़ा गांव में जमीन खरीदी थी। उसे अब तक इसका कब्जा ही नहीं मिल सका है। उसने इस जमीन के लिए 20 लाख रुपये दिए थे, वह भी वापस नहीं मिल रहे हैं। उसने संबंधित लोगों और तलेन थाना प्रभारी समेत जिला प्रशासन से गुहार लगाई ती. उसकी शिकायत है कि न तो पैसे वापस कर रहे हैं और न ही जमीन दे रहे हैं। उल्टा उसे ही सूदखोरी के केस में उलझाने की कोशिश की जा रही है।  
विज्ञापन


मनोज का आरोप है कि सात जून को दबंगों ने उसे उनके ठिकाने पर बुलाया था। खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षर करने के लिए बाध्य किया गया। न करने पर जहरीला पदार्थ पिलाकर जान से मारने की कोशिश की गई। इस मामले में तलेन थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती ने बताया कि मनोज पर पहले से ब्याजखोरी का प्रकरण दर्ज है। उसकी जांच चल रही थी और इस बीच यह घटनाक्रम हुआ है। घटना के बाद से ही वह शुजालपुर के अस्पताल में भर्ती था। उक्त मामले में आरोपी रामस्वरूप मीणा, भूरीबाई, रामदुलारी, मंगल मीणा, सुनील मीणा, रामबाबु मीणा और दिनेश मीणा ने उधारी के पैसे के लेन-देन को लेकर फरियादी को बुलाया था। खाली स्टाम्प पर हस्ताक्षकर करने के लिए बाध्य किया गया। जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे गालियां दी और जबरदस्ती जहर पिला दिया। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के विरुद्ध धारा 294, 324, 329 व 34 आईपीसी सहित एससी/एसटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed