{"_id":"62820eabb4d0353f53126560","slug":"rajgarh-dabangs-stopped-the-marriage-of-a-dalit-girl-threw-stones-at-the-wedding-brides-police-fired-tear-gas-shells","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajgarh: दबंगों ने रोकी दलित युवती की शादी, बरातियों पर फेंके पत्थर,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajgarh: दबंगों ने रोकी दलित युवती की शादी, बरातियों पर फेंके पत्थर,पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Mon, 16 May 2022 02:13 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 02:13 PM IST
सार
राजगढ़ में एक दलित लड़की की शादी थी। गांव के कुछ दबंगों ने लड़की की बरात गांव में नहीं आने दी। वहीं, जब बरात विवाह स्थल से कुछ दूर पहुंची तब दबंगों ने बरातियों पर पथराव कर दिया।
विज्ञापन
राजगढ़ में दबंगों ने रोकी दलित युवती की शादी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में एक दलित युवती की बरात रोके जाने का मामला सामने आया है। मामला राजगढ़ के पिपलिया कला गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव में एक दलित लड़की की शादी थी। गांव के कुछ दबंगों ने लड़की की बरात गांव में नहीं आने दी। वहीं, जब बरात विवाह स्थल से कुछ दूर पहुंची तब दबंगों ने बरातियों पर पथराव कर दिया। वहीं, विवाह स्थल पर लगाए गए टेंट और तंबू भी उखाड़े जाने की जानकारी सामने आई है।
दलित युवती की शादी में दबंगों के उत्पात की जानकारी लगते ही पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे। जिले के एसपी और कलेक्टर रात के वक्त ही घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस के सामने भी दंबगों का हंगामा जारी रहा। किसी तरह आसू गैस के गोले छोड़कर पुलिस ने उपद्रवियों को शांत किया।
जानकारी के अनुसार रात करीब 12 बजे दांगी समाज के 500 से अधिक लोगों ने दुल्हे को घोड़ी से उतारा और बरातियों पर हमला कर तोड़फोड़ और पथराव किया था। हालांकि, हंगामे में किसी के गंभीर घायल होने की खबर नहीं है। घटना के बाद एसडीओपी आनंद राय व थाना प्रभारी जेपी चौहान के ने दूल्हे व दुल्हे के पिता को थाने में ले जाकर पुलिस की मौजूदगी में शादी कराने की बात कही। बाद में पुलिस बल और पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा की मौजूदगी में सुबह 4 बजे बड़ी धूमधाम से शादी कराई गई, जुलूस भी निकाला गया।
विज्ञापन
बता दें जिस इलाके में दबंगों ने दलित युवती की बरात रोकी है वहां कुछ दिनों पहले इसी गांव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक सभा की थी, जहां आदिवासी महिला ने शबरी की तरह सीएम को बेर भी खिलाए थे। पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी इस गांव में एक सभा की थी।