फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Raja Raghuvanshi Murder Case Meghalaya Police Arrested 2 from Indore and 1 from Lalitpur News in Hindi

Raja Murder Case: इंदौर से दो और ललितपुर से एक आरोपी गिरफ्तार, मेघालय पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Mon, 09 Jun 2025 12:07 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 09 Jun 2025 12:07 PM IST
सार

Indore Couple Case: मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में हनीमून पर गए इंदौर के दंपती के लापता होने और राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस चौंकाने वाले हत्याकांड की सच्चाई सामने लाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case Meghalaya Police Arrested 2 from Indore and 1 from Lalitpur News in Hindi
मेघालय पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में हनीमून पर गए इंदौर के दंपती के लापता होने और राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


तीन राज्यों की पुलिस की साझा कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, इस केस में दो आरोपियों को इंदौर (मध्य प्रदेश) और एक को ललितपुर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया गया है। इन गिरफ्तारियों से राजा रघुवंशी की हत्या और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी के गायब होने के रहस्य से पर्दा उठ गया है।
विज्ञापन


सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर के नंदगंज थाने में किया आत्मसमर्पण
पुलिस की जांच में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब सोनम रघुवंशी ने उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के नंदगंज थाने में स्वयं आत्मसमर्पण कर दिया। फिलहाल सोनम यूपी पुलिस की सुरक्षित हिरासत में है और उसके बयान दर्ज करने सहित अन्य कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


SIT, SDRF, NDRF और स्थानीय एजेंसियों ने निभाई अहम भूमिका
इस केस की जांच मेघालय पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) द्वारा की जा रही थी। जांच में स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF), नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (NDRF), स्थानीय खुफिया इकाइयों और विभिन्न राज्यों की पुलिस एजेंसियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। पुलिस ने बताया कि भौगोलिक और लॉजिस्टिक चुनौतियों के बावजूद सभी एजेंसियों ने 24 घंटे कड़ी मेहनत कर मामले को हल किया।


यह भी पढ़ें- Sonam Raghuwanshi: सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में किया आत्मसमर्पण, गिरफ्तार की गई; पढ़ें चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस ने की जनता और मीडिया से अपील
मेघालय पुलिस ने मीडिया और आम जनता से अपील की है कि वे अफवाहें फैलाने से बचें और कानून की प्रक्रिया को अपना काम करने दें। पुलिस ने यह भी कहा कि केस से जुड़ी आगे की जानकारी कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप साझा की जाएगी। मेघालय पुलिस ने कहा कि वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रोफेशनलिज़्म के साथ इस केस में न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही, उन्होंने सभी सहयोगी राज्यों, नागरिकों और पीड़ित परिवारों का आभार भी व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed