फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Two sisters drowned in the river, leaving the house in a state of silence before the Lagan ceremony.

Raisen News: नदी में डूबने से दो बहनों की मौत, लगुन की रस्म से पहले घर में पसरा सन्नाटा

Mon, 06 Jul 2026 07:40 PM IST
रायसेन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2026 07:40 PM IST
सार

रंगपुरा केसरी गांव में शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बेतवा नदी में डूब रहे एक बच्चे को बचाने उतरी मनीषा (10) और गीता (11) की डूबने से मौत हो गई। एक बच्चे को बचा लिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर शव परिजनों को सौंप दिए। 

विज्ञापन
Two sisters drowned in the river, leaving the house in a state of silence before the Lagan ceremony.
शादी के घर में पसरा सन्नाटा, नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत - फोटो : credit

विस्तार

खुशियों से सजा घर और आंगन में गूंजती शहनाई। सोमवार को लगुन की रस्म होनी थी, लेकिन उससे पहले बेतवा नदी ने उस घर की सारी रौनक छीन ली। जिले के रंगपुरा केसरी गांव में रविवार दोपहर नदी में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है।

विज्ञापन


मृतकों की पहचान मनीषा (10) पिता राकेश यादव और गीता (11) के रूप में हुई है। गीता अपने मामा धर्मेंद्र यादव के घर मौसी की शादी में शामिल होने आई थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं। रविवार दोपहर परिजन खेत पर काम करने गए थे। खेत के पास से ही बेतवा नदी बहती है। बच्चे भी साथ थे। खेलते-खेलते पहले एक बच्चा पानी में फिसल गया। उसे डूबता देख मनीषा और गीता उसे बचाने नदी में उतर गईं। लेकिन तेज बहाव में तीनों बहने लगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एमपी के सीहोर में दर्दनाक हादसा:  ट्रक और बुलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर, पांच की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार सुनकर खेत में काम कर रहे परिजन और ग्रामीण दौड़े। उन्होंने किसी तरह एक बच्चे को बाहर निकाल लिया। लेकिन तब तक मनीषा और गीता गहरे पानी में समा चुकी थीं। ग्रामीणों ने दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।


अस्पताल में बच्चियों का शव देखकर परिजन बेसुध हो गए। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल था। गीता के मामा का घर, जहां कुछ देर पहले तक शादी के गीत गूंज रहे थे, वहां अब सिर्फ सिसकियां सुनाई दे रही थीं। रंगपुरा केसरी गांव में गीता के मामा धर्मेंद्र यादव की बेटी की शादी तय थी। सोमवार को लगुन की रस्म होनी थी। घर में मेहमान आए हुए थे, बाजार से सामान आया था।

गांव के लोग बताते हैं कि बेतवा का पानी इस समय तेज है। बच्चे अक्सर खेत के पास नदी किनारे चले जाते हैं। परिजनों ने भी नहीं सोचा था कि खेल-खेल में ऐसी अनहोनी हो जाएगी। सूचना मिलते ही सेंडोरा पुलिस चौकी प्रभारी शैलेंद्र दाहिमा टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया, प्रारंभिक जांच में मामला डूबने का है। परिजनों के बयान के अनुसार पहले एक बच्चा डूबा, उसे बचाने के चक्कर में दोनों बच्चियां भी चली गईं। एक बच्चे को तो बचा लिया गया। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed